रोहित शर्मा के बाद अजिंक्य रहाणे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया है

0

रांची
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट रांची स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन हिटमैन रोहित शर्मा ने तूफानी सेंचुरी जड़ी थी। दूसरे दिन पहले सत्र में ही पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (115 रन) ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्का की मदद से टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी पूरी की। देखा जाए तो वर्ष की यह उनकी दूसरी टेस्ट सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी।

घरेलू मैदान पर 3 वर्ष बाद शतक
हालांकि, देखा जाए तो 3 वर्ष बाद उन्होंने घरेलू मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार भारत में शतक अक्टूबर, 2016 में लगाया था, जो न्यू जीलैंड के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आया था। उन्होंने 188 रन की पारी खेली थी। यह भारतीय मैदान पर उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक भी है, जबकि यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का तीसरा टेस्ट शतक है।। उन्होंने 100वां रन 69वें ओवर की पहली गेंद पर एनरिक को सिंगल लेकर पूरा किया।

चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी
तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से तय समय से पहले खत्म हुआ तो ओपनर रोहित (नाबाद 117 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 83 रन) क्रीज पर थे। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे दिन की शुरुआत की। रहाणे शतक से 17 रन दूर थे, जिसे उन्होंने बेहद आसानी से बना लिए। वह 192 गेंदों में 115 रन बनाकर जॉर्ज लिंडे की गेंद पर हेनरीक क्लासेन के हाथों लपके गए। उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 17 फोर और 1 सिक्स लगाया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 267 रनों की साझेदारी हुई।

पहले दिन गिरे थे 3 विकेट
उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले सत्र में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और कप्तान विराट कोहली (12) के रूप में अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने आखिकार अपना जलवा दिखाया और भारत को शुरुआती झटके देकर उसे कुछ हद तक जूझने पर मजबूर कर दिया। कागिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके, जबकि एनरिच ने एक विकेट लिया।

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल 19 गेंदों 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पुजारा बगैर खाता खोले पविलियन लौटे। तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा, जो 12 रन के निजी स्कोर पर एनरिच के शिकार हुए। इसके बाद रोहित के साथ रहाणे ने के साथ शानदार बैटिंग करते हुए टीम को संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *