भाजपा स्पष्ट करे गांधी जी की विचारधारा को मानती है य गोडसे की विचार धारा को : कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे

0

रायपुर :छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ब्लाक कांग्रेस कमेटी धरसींवा के द्वारा आयोजित गांधी विचार पद यात्रा में सोंडरा, साकरा, धनेली, गिरौद, टेकारी में पद यात्रा कर गांधी के विचारों को जन जन पहुचाया, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा है कि बीजेपी को यह साफ शब्दों में क्लियर कर देना चाहिए कि वह नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी मानती है या फिर बापू का हत्यारा।‘बीजेपी नेता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन वे यह बताएं कि नाथू राम गोडसे को देश भक्त क्यो मानते है।’उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की विचारधारा गांधी के बिल्कुल विपरित है
भाजपा गोडसे की पूजा कर रहे है , जय जय कार कर रहे है और दिखावे के लिए गांधी जी की जयंती, पद यात्रा कर रहे है। जिसे जनता समझती है कांग्रेस प्रदेश सचिव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत देश को आजादी दिलाई है, गांधी जी को अंग्रेज, एक गाल पर मारते थे तो बाबू दूसरे गाल को आगे कर देते थे, बापू जानते थे कि अग्रेजो को हिंसा से परास्त नही कर सकते इसलिए अहिंसा का रास्ता अपनाया और पूरे भारत का पद यात्रा कर लोगो को जागृत कर सबसे पहले विदेशी कपड़ो को जलाकर स्वदेशी अपनाने संदेश दिया, उन्होंने चरखा चलाकर सूत काते और लोगो को खादी कपड़ा अपनाने कहा।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने गोडसे को देशभक्त बताते हुए कहा था कि वह सच्चा देशभक्त था और हमेशा रहेगा।’ इसके बाद भी भाजपा या आर एस एस सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कोई एक्सन नही लिए। जिससे समझ आता है कि भाजपा गोडसे की विचार धारा को मानने वाली पार्टी है और दिखावे के लिए गांधी जी की जयंती मना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *