मुख्यमंत्री नाथ और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी करेगी चुनाव में प्रचार

0

भोपाल
जिस जोड़ी ने मध्य प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई है, अब वही जोड़ी पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा में कांग्रेस के लिए मैदान संभालेगी| मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में प्रचार के लिए जुटेगी| कमलनाथ यहां मध्यप्रदेश का विकास मॉडल दिखाएंगे। प्रचार के दौरान नाथ सरकार की उपलब्धियां बताएँगे | कांग्रेस ने प्रदेश के दो नेताओं को इन दोनों राज्यों के लिए स्टार प्रचारक बनाया है।

प्रदेश में अपने 9 महीने के कार्यकाल का ब्यौरा भी कमलनाथ महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में जनता के सामने रखेंगे, ताकि कांग्रेस के विचार और काम करने के तरीकों से महाराष्ट्र के वोटरों को लुभाया जा सके| कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में हुए 2018 के विधानसभा चुनावों की कमलनाथ सिंधिया की जोड़ी को महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में आजमाने की तैयारी कर ली है इसके लिए पार्टी ने सीएम कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी का स्टार प्रचारक घोषित किया है| कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारक के तौर पर महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे। कमलनाथ दशहरे और इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर समिट के बाद इन राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। कमलनाथ अपनी सरकार के कामकाज के आधार पर महाराष्ट्र और हरियाणा में लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। मध्यप्रदेश की तरह इन दोनों राज्यों में एक बार फिर कमलनाथ और सिंधिया की जोड़ी नजर आएगी।

कमलनाथ प्रदेश के झाबुआ विधानसभा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र के चुनाव में भी धुआंधार तरीके से पार्टी के लिए प्रचार करेंगे| वही महाराष्ट्र की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंधिया भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे|   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *