राजधानी में कई जगहों पर होगा आज रावण दहन

0

रायपुर
राजधानी में कल रावण दहन का आयोजन विभिन्न जगहों पर होगा। डब्ल्यूआरएस कालोनी में सबसे बड़ा रावण 101 फीट का बनाया गया है। वहीं 85-85 फीट का कुंभकर्ण, मेघनाथ होगा। यहां सतरंगी आतिशबाजी की छटा बिखरेगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके होंगी। अध्यक्षता-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल,विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सप्रे स्कूल मैदान में आदमकद रावण,कुंभकर्ण व मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हैं।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि शानदार आतिशबाजी भी होगी। इससे पहले दोपहर को पतंगबाजी का आयोजन भी किया गया है। शहर के मध्य होने के कारण अधिकांश लोग यहां के रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इसके अलावा रावणभाठा मैदान भाठागांव, बीटीआई मैदान शंकर नगर, दशहरा मैदान चौबे कॉलोनी, दशहरा मैदान रोहिणीपुरम में भी रावण दहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *