September 21, 2024

शहडोल सांसद हिमाद्री पहुंची मां बिरासिनी के धाम, मत्था टेक, लिया आशीर्वाद

0

नारियल चुनरी श्रृंगार चढ़ाया

नौरोजाबाद/ बिरसिंहपुर पाली. उमरिया जिला अंतर्गत मां बिरासिनी धाम में शारदेय नवरात्र में विशेष पूजा पाठ होती है! दूर-दूर से लोग यहां मां के दरबार में आते हैं! इसी मौके पर रविवार की शाम शहडोल संभाग की सांसद हिमाद्रि सिंह ने भी मां बिरासिनी के धाम पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया! मां के दर्शन कर महाआरती भी की और प्रसाद भी चढ़ाया है! हिमाद्री ने मंदिर परिसर के अंदर की सारी व्यवस्थाएं देखी! और मीडिया से बातचीत दौरान के दौरान बरौनी गोंदिया ट्रेन स्टॉपेज की भी बात की है! इनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता और पति नरेंद्र सिंह मरावी भी मौजूद थे! मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ भी कराया! भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पांडे, प्रदीप शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा, पाली मंडल के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *