उमरिया से 175 तीर्थ यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना – तीर्थ यात्रियों का स्टेशन पर जमकर हुआ स्वागत

0

 

उमरिया. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 175 तीर्थ यात्री रामेश्वरम तीर्थ के लिए आज रेल्वे स्टेशन उमरिया से रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों का चयन लाटरी पद्धति से किया गया। चयनित तीर्थ यात्रियों को उनके परिजन रेल्वे स्टेशन छोडने आये हुए थे। रेल्वे स्टेशन में जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी! मूलचंद्र सोनी उम्रग 65 वर्ष, शशि सोनी 45 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर पाली, रामकरण सेन पिता मोलई सेन उम्र 66 वर्ष निवासी ददरी, दशरथ पिता राम विशाल उम्र 71 वर्ष, ननचू बाई ददरी, शिवदास सोनी पिता मिहीलाल उम्र 71 वर्ष निवासी हर्रवाह , मंगल मिस्त्री पिता पण्डा उम्र 82 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर पाली , गंगादीन पिता रामचरण नौरोजाबाद , मोहनदास शुक्ला उम्र 64 वर्ष निवासी कैंप सहित 175 तीर्थ यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना हुए। पूरे रेल्वे स्टेशन में खुशी का माहौल था! तीर्थ यात्रा में जाने वाली ग्रामीण महिलाएं एवं पुरूष तीर्थ यात्रा के दौरान गाये जाने वाले स्थानीय गीतो के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। उनका कहना था कि गरीबी के कारण शायद ही हम तीर्थ यात्रा कर पाते। प्रदेश सरकार ने हम वृद्ध जनों के लिए योजना बनाकर तीर्थ यात्रा करने का जो अवसर दिया है उसके लिए हम सब प्रदेश सरकार की सराहना करते है। तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हों इसके लिए अजय सिंह पूर्व विधायक उमरिया, राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, राहुलदेव सिंह, ताजेन्द्र सिंह,धन प्रताप सिंह, नासिर अंसारी, निरंजन प्रताप सिंह गहरवार, संतोष सिंह,राजेश सिंह गहरवार, पीर मोहम्मद, वरुण नामदेव, उदित मणि बैरागी, रवि बैगा,माधव दास हेमनानी, वंश रूप शर्मा, संदीप यादव, शकुंतला ध्रुवे, रंजना दीक्षित, तहसीलदार दिलीप मरावी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा तीर्थयात्रियो का स्वागत फूल माला से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *