सतना के जज मिले मानपुर में, बीते 23 तारीख को न्याय परिषद से हो गए थे गायब

0

– सतना पुलिस जज को लेकर हुए रवाना

उमरिया. सतना न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश आरपी सिंह गुरुवार को मानपुर में सुरक्षित दस्तयाब हुए हैं। मानपुर पुलिस ने सतना पुलिस की सूचना पर प्राथमिक कार्रवाई करते हुए वापस रवाना कर दी।
ज्ञात हो कि सोमवार दोपहर अदालत परिसर से न्यायाधीश श्री सिंह लापता हो गए थे। जज की पत्नी ने सतना स्थित सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपी सिंह सतना न्यायालय में अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं और सतना के सिविल लाइन थाना इलाके में शासकीय आवास में रहते हैं। पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार लापता न्यायाधीश की करीब दो माह से तबीयत ठीक नहीं है। 23 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे न्यायालय परिसर सतना से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। किसी अनहोनी घटना को लेकर पूरा परिवार सतना में चिंतित था। इसी दौरान विवेचना में उनके मानपुर क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सकुशल पता लगाते हुए सतना पुलिस से संपर्क साधकर उनकी वापसी करवा दी। मानपुर टीआई केके त्रिपाठी ने बताया सतना में लापता न्यायाधीश हमने बरामद कर लिया है। अन्य कार्रवाई जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *