गांधी के सपनों का भारत बनाने भाजपा जन जागरण करेगी

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा ने देश भर के राज्यों के भाजपा संगठन से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। श्री शाह ने कहा कि 25 सितम्बर स्व. पं. दीनदयाल जयंती के कार्यक्रम में एक बार ही उपयोग होने वाली प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग न करने के लिए जन जागरण करने के साथ ही 2 अक्टूबर से गांधी जी 150वीं जयंती के अवसर पर देश में जगह-जगह होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों के विषय में बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से जनजागृति लाने बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में सक्रिय रहने के लिए कहा, जिससे गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमारा प्रयास मूर्त रूप ले सके। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के विषय में मार्गदर्शन किया। इन कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, मंत्रिगण पदयात्रा, ग्रामीण संपर्क, ग्राम वार्ता आयोजन में शामिल होंगे। वीडियो कान्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व को जानकारी देते हुए गांधी जी के स्वतंत्रता आंदोलनों में छत्तीसगढ़ के दो जगह (कुंडेल और रायपुर) पर आने का उल्लेख किया। डॉ. सिंह ने इन स्थानों पर बड़े कार्यक्रमों को आयोजित करने का सुझाव दिया। पूर्व सीएम के इस प्रस्ताव पर श्री अमित शाह ने कहा अवश्य कार्यक्रम करें इसमें केन्द्रीय पदाधिकारी या मंत्री अवश्य आयेंगे।
वीडियो कान्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद श्रीमती रेणुका सिंह, सांसद सुनील सोनी, विजय बघेल, संतोष पाण्डेय, रणविजय सिंह जुदेव, गुहाराम अजगले, अरूण साव, विधायक डमरूधर पुजारी, प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, कोमल जंघेल, डॉ. सलीम राज, दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने सहित आईटी सेल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed