भाजपा के पांच हजार दिन पूरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बनें . रमन सिंह

0

गुढ़ियारी में आज भारत माता चौक का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को डॉ. रमन सिंह के पांच हजार दिन पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा संगठन की ओर से जश्न मनाया जा रहा है। रविवार को राजधानी के सभी 16 मंडलों में पांच हजार पौधे रोपे गए। इससे पहले संगठन की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि डॉ. रमन सिंह ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। देश के वर्तमान मुख्यमंत्रियों में डॉ. सिंह से आगे सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग, त्रिपुरा के माणिक सरकार और ओडिशा के नवीन पटनायक ही हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा ने बताया कि 5000 दिन पूरा होने के अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक को भव्य तरीके से सजाया गया है। सोमवार को शाम 5 बजे भारत माता की महाआरती होगी। इसमें सब का साथ-सबका विकास के ध्येय के साथ निरंतर आगे बढ़ रही सरकार के 5000 दिन पूरे होने को यादगार बनाया जाएगा। महाआरती में 500 लोग शामिल होंगे। गंगा आरती की तर्ज पर काशी के 12 पंडित महाआरती करेंगे। महाआरती से पहले दीनदयाल उपाध्याय, रामसागर पारा, तात्यापारा और गुढ़ियारी मंडल से बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों की भागीदारी से तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed