केन्द्रीय मंत्री पहलाद जोशी के बयान की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दिये गये अमर्यादित बयान के लिये पहलाद जोशी माफी मांगे – कांग्रेस

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दिये गये अमर्यादित बयान के लिये पहलाद जोशी माफी मांगे – कांग्रेस

रायपुर/20 सितंबर 2019। केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी के बयान कि कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी कर छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता का अपमान किया है। केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दिए गए अपने गैर जिम्मेदाराना स्तरहीन बयान के लिय छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर चिंता जाहिर करने वालों पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाने वाले केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी को जम्मू कश्मीर के हालात पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा केंद्र एवं जम्मू कश्मीर राज्य सरकार को हलफनामा देने दी गई निर्देशों का अवलोकन करना चाहिए। जम्मू कश्मीर को लेकर चिंतित माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश ने यहां तक कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो जम्मू कश्मीर के हालात जानने स्वयं जाएंगे। जम्मू कश्मीर के विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के टिप्पणी के बाद क्या मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर भी पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप मढ़ेंगे? मोदी सरकार धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर की जनता से बात करने से क्यों घबरा रही है?

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने देशभर में भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को नौटंकी करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार के मंत्रियों को जम्मू कश्मीर में जाकर जन जागरण अभियान चलाना चाहिए। जम्मू कश्मीर की जनता के साथ बैठ कर बात करनी चाहिए, लेकिन जिस प्रकार से हालात जम्मू-कश्मीर में बनाकर रखा गया है, देश के अन्य राज्यों के नागरिकों को जम्मू कश्मीर में घुसने नहीं दिया जा रहा है और जम्मू-कश्मीर के नागरिकों को देश के अन्य राज्यों में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इससे स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार भारत के संविधान द्वारा दिये गये भारत के प्रत्येक नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पहलाद जोशी देश में उत्पन्न आर्थिक मंदी, रोजगार की समस्या, बंद हो रहे उद्योगघराने एवं सरकारी संस्थाओं की खस्ता हालत पर जनता चर्चा ना करें इससे बचने के लिए मोदी सरकार के मंत्री प्रपोगन्डा कर रहे हैं। मोदी सरकार के मंत्रियों को पाकिस्तान क्या बोल रहा है यह समझ में आता है लेकिन हिंदुस्तान की आवाम की आवाज सुनाई नहीं पड़ रही है। देश में चौपट हो रहे व्यापार व्यवसाय की समस्या इनके ध्यान में नहीं आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पहलाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के काले करतूत घोटाला भ्रष्टाचार कमीशन खोरी पर कोई सवाल न पूछे इससे बचने के लिए आम जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ के जन हितैषी सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के प्रति स्तरहीन बयान देकर मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी में नैतिकता बाकी है तो उन्हें जम्मू कश्मीर के जनता के बीच में जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में रहने वाले भी भारतीय हैं और भारत के संविधान ने भी उन्हें अधिकार दिया है और उनके अधिकारों का हनन करने के बजाए उनके बीच जाकर धारा 370 हटाने और जम्मू कश्मीर के आने वाले भविष्य के विषय में चर्चा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed