भाजपा के सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़ा जारी: भाजपा गुमराह करके सदस्यता अभियान में सदस्य बनाती है, कांग्रेस वास्तविक सदस्य बनाती है:ठाकुर

0

भाजपा गुमराह करके सदस्यता अभियान में सदस्य बनाती है, कांग्रेस वास्तविक सदस्य बनाती है

रायपुर/11 सितंबर 2019। छत्तीसगढ़ भाजपा के द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने फर्जी तरीके से सदस्यता अभियान को पूरा किया जा रहा है। कंाग्रेस ने भाजपा के सदस्यता अभियान की आलोचना करते हुये इसे धरातल से दूर हवाहवाई और फर्जी करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा के सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़ा जारी। सत्ता परिवर्तन के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा सदस्यता अभियान की विफलता से जुझ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की जनहितैषी निर्णयों से छत्तीसगढ़ के सर्वहारा वर्ग को राहत मिला है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की सदस्यता अभियान से दूर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अपने केन्द्रीय नेतृत्व को खुश करने के लिये छत्तीसगढ़ में फर्जी तरीके से आम लोगो को सदस्य बना रही है और ज्यादा सदस्य वाले राजनैतिक दल होने का दावा कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 57 लाख सदस्य होने का दावा किये थे। भाजपा की सदस्यता पर की गयी दावो की पोल विधानसभा चुनाव के परिणाम से खुल गये। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 57 लाख वोट भी नहीं मिला। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सदस्यता अभियान की आलोचना करते हुये कहा कि कांग्रेस के कई निष्ठावान, उर्जावान सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी भाजपा अपना सदस्य होने का दावा कर रही है। सच्चाई ये है उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही नहीं मालूम है की वे कब भाजपा के सदस्य बन गये। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के बरौंदा गांव के राजू यादव को भी भाजपा का सदस्य बताया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान और भाजपा के सदस्यता अभियान में अंतर है। कांग्रेस की सदस्यता अभियान धरातल में होती है। जिसमें सदस्य बनने वाला सर्व प्रथम खादी वस्त्र धारण करने का शपथ लेता है, सदस्य बनने वाले की फोटो परिचय पत्र लिया जाता है एवं कांग्रेस का पूर्व से सदस्य जो होगा वो प्रमाणित करता है। भाजपा की सदस्यता अभियान फर्जीवाड़ा एवं जनता को गुमराह कर सदस्य बनाने वाला होता सच्चाई विधानसभा चुनाव में सामने आ गया। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा की सदस्यता अभियान की वास्तविकता सामने आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed