काम करने वाली कांग्रेस सरकार को दीवालिया बोलना गलत, कर्ज माफ, 2500 रू. धान का दाम देने वाले कांग्रेस सरकार समृद्ध और वैभवशाली सरकार: भाजपा द्वारा संवैधानिक एवं न्यायिक निकायों का लगातार अनादर जारी :त्रिवेदी

0

रायपुर/05 सितंबर 2019। किसानों का कर्जा माफ करने वाली कांग्रेस सरकार 1750 की जगह 2500 रू. धान का समर्थन मूल्य देने वाली कांग्रेस सरकार, किसानों का कर्ज माफ करने वाली कांग्रेस सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दीवालिया कहे जाने का कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि स्वयं रमन सिंह जी ने अपने शासनकाल में 300 रू. बोनस बोलकर नहीं दिया था। काम करने वाली कांग्रेस सरकार को दिवालिया बोलकर रमन सिंह जी ने अपनी संकुचित और विकास विरोधी सोच को उजागर किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार तो कर्ज माफ 2500 रू. धान का दाम देने वाले कांग्रेस सरकार समृद्ध और वैभवशाली सरकार है।
भाजपा द्वारा संवैधानिक एवं न्यायिक निकायों का लगातार अनादर करने पर दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि न्यायिक आयोग के अध्यक्ष के द्वारा इशारे पर बयान देने की बात स्पष्ट रूप से भाजपा के संविधान और न्यायपालिका के निरादार को स्पष्ट करता है। न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों से चर्चा पर भाजपा की आपत्ति को कांग्रेस ने न्यायपालिका के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत पर भी हमला निरूपित किया है। क्या अब भाजपा यह भी तय करना चाहती है कि पत्रकार किससे चर्चा करें और किससे न करें?सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सतीश के. अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विशेष न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। न्यायमूर्ति श्री अग्निहोत्री मामले की जांच कर रहे है। साक्ष्यों और गवाहों का परीक्षण कर विवेचना कर रहे है। भीमा मंडावी बिना सूचना दिये सुरक्षा बलो को वापस किया भीमा मंडावी की हत्या की नक्सली घटना में किसी तरह की साजिश या पुलिस की ओर से सुरक्षा में चूक की बात उजागर नही हुयी है। इस तथ्य के सामने आने से पूरी भाजपा और भाजपा के नेता बौखला गये है। इसी झूठ पर तो भाजपा ने दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की रणनीति आधारित कर रखी है। अपने झूठ की पोल खुलने से भाजपा बौखला गयी है। न्यायिक जांच आयोग भंग करने की मांग कर रहे है। भाजपा की यह मांग इस बात का जीता जागता सबूत है कि भाजपा की न्याय में कोई आस्था ही नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *