ओवरब्रिज लोकार्पण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब फूल से लोगों का अभिनंदन किया

0

भूपेश सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार


रायपुर। कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बल पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में ठूंस-ठूंस कर सरस्वती नगर थाने में ले जाकर बैठा दिया गया और बाहरी द्वार में ताला जड़कर भाजपा कार्यकर्ताओं को निरूद्ध कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह जी की सरकार द्वारा बनाये गये गुढिय़ारी गोंदवारा ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्तागण शांति पूर्वक तब के मंत्री राजेश मूणत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी को धन्यवाद दे रहे थे। कार्यकर्ता आगंतुक अतिथियों को गुलाब का फूल देकर अभिनंदन कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जब तक भूपेश सरकार द्वारा लोकार्पण का कार्यक्रम सम्पन्न नहीं हुआ तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में ही निरूध्द रखा गया। कार्यक्रम सम्पन्न हो जाने के पश्चात एसडीएम द्वारा उन्हें रिहा किया गया। बहुप्रतिक्षित गुढिय़ारी गोंदवारा ओवरब्रिज बनकर काफी समय से तैयार था। परन्तु प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार आने के बाद सरकार में बैठे लोगों के पास फुर्सत नहीं था कि इस ब्रिज का लोकार्पण कर जनता को सौंप दिया जाए ताकि यहां से गुजरने वाले हजारों नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध सके। काफी लम्बे समय से यहां के लोगों की यह मांग थी कि यह ओवरब्रिज जो कि पिछली भाजपा सरकार ने समय बनवाया गया था। उसका लगभग 90 प्रतिशत काम पूर्व की सरकार ने पूरा कर दिया था। नई कांग्रेस की सरकार आने के बाद लोकार्पण की औपचारिकता मात्र रह गई थी।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रायपुर नगरनिगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के प्रति आभार व्यक्त करने एवं ओवरब्रिज के लोकार्पण के अवसर पर ब्रिज से आने जाने वालों को पुष्प देकर अभिनंदन कर रहे थे परन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्ती की गई उन्हें जबरदस्ती थाने ले जाया गया जबकि भाजपा कार्यकर्ता शांति पूर्वक लोकार्पण के अवसर पर लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने जिस ढंग से कार्यकर्ताओं को निरूध्द किया यह घोर निंदनीय है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, मोहन उपारकर, नवीन शर्मा, राजेश पांडेय, अमित मैशरी, पवन केसरवानी, गज्जू साहू, दुर्गा ठाकुर, आसु चंद्रवंशी, प्रीतम ठाकुर, विशाल पांडेय, वंदना मुखर्जी, नीलम सिंह, सरस्वती शाही, वंदना सिन्हा, योगेश शेंडे, कल्याणी बघेल, राजेश मिश्रा, अशोक भल्ला, नवीन सिंह, अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, हरपाल सिंह भामरा, खेमलाल साहू, भोला साहू, दुर्वास मटाले, श्याम विहारी शर्मा, पवन सोनी, प्रतीक मूणत, तुषार सोनकर, विशेष शाह, उमेश कुमार, डॉ. उपेन्द्र द्विवेदी, विभोर शुक्ला, पवन अग्रवाल, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, विमल ठाकुर, सुमीत पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, बद्रीनारायण शर्मा, भूपेन्द्र साहू, राजू साहू, भाऊसिंह ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह, पिन्टू यादव, सोनू यादव, चिनीलाल चंद्रा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प देकर लोगों का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *