भाजपा दल नही दलदल है दुनिया भर में होने वाले अपराधों के जानकारों से भरी पड़ी है:ठाकुर

0

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में हुई हार की जिम्मेदारी लेकर अदम्य साहस का परिचय दिया, डम्फर घोटाले में फंसे शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में हुयी हार के बाद भी सुरमा बने बैठे है

रायपुर/18 जुलाई 2019। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने लोकसभा में मिली हार को स्वीकार किया,नैतिक जिम्मेदारी लेकर अदम्य साहस और एक सफल नेतृत्वकर्ता होने का परिचय दिया है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों में हुयी हार के बाद भी सुरमा बने बैठे है। डम्पर घोटाले का आरोप झेल रहे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व पर टिका टिपण्णी करने के लायक ही नही है।विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की जनता से मुंह चुराते बाहर बाहर भाग रहे है। उनकी हालत नकटा के नाक कटे सवा हाथ बाढ़े की तरह है। विधानसभा में मिली करारी हार से भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है  मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान की जनता ने भाजपा के वास्तविक चेहरा को पहचान लिया। 15 साल तक सत्ता में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने  छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकारों के 15 साल के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार अराजकता के पाप से कांग्रेस की सरकार राज्य को मुक्त करार रही है।कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के हित में फैसला लिया किसानों का कर्ज माफ होने से दोनों प्रदेशों की जनता खुशहाल है। भाजपा शासन काल मे हो रहे किसानों के आत्महत्या जैसे प्रकरण बन्द हुए हैं।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी फर्जी दल है भाजपा दल नहीं बल्कि दलदल है विश्व में जितने प्रकार के अपराध होते हैं उनके जानकार भाजपा में पाए जाते हैं। अपराध विज्ञान के शोधार्थी को भाजपा ज्वाइन कर लेना चाहिए इससे उन्हें अपराध के तरीके और अपराधियों में शोध करने में सहूलियत होगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार कमीशन खोरी अराजकता के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किस मुंह से शराबबंदी की बात करते हैं जबकि राज्य में सरकारी शराब बेचने की शुरुवात रमन सिंह ने किया। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओ को बताये छत्तीसगढ़ के हिस्से का रोजगार कहां है ? 15 साल तक रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में पैदा होने वाली बिजली को छत्तीसगढ़ की जनता को ही मोटी दाम में बेचने का महापाप किया है कांग्रेस सरकार जनता को आधी कीमत में बिजली दे रही है तो भाजपा को पीड़ा क्यो हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बताएं केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबो के निवाले के चांवल में कटौती, केरोसिन के कोटे में कटौती क्यो किया-? पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के चिटफंड घोटाला जिस पर कोर्ट के निर्देश पर अपराध दर्ज हुआ है और दमाद पुनीत गुप्ता के डीकेएस घोटाला का समर्थन करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *