भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह लेंगे बैठक

0


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी शिवराज सिंह चौहान 18 जुलाई की सुबह 10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे वहां से सीधा शदाणी दरबार में पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चौहान सुबह 11ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे से 3ः30 बजे तक एकात्म परिसर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात का सम्मान समारोह विशिष्टजनों का सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3ः30 बजे एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता लेंगे। उसके उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम 04 बजे से 5ः30 बजे तक दलित बस्ती में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6ः40 बजे को रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed