जो लोग भाजपा संगठन से जुड़कर उसे मजबूत बना रहे हैं वे सही मायने में राष्ट्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं-बृजमोहन

0

भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर चलती है इसलिए मिल रहा है जनता का आशीर्वाद-बृजमोहन
अपने सम्मान पर सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा सभी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

रायपुर/14/07/2019/ रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करती है। इसीलिए देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। हम देख रहे है की भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों के लिए नित नई योजनायें ले आए रहे है और इन योजनाओं से जनता लाभन्वित हो रही है। ऐसे समय में जो लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे है वे लोग सही मायने में राष्ट्र के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात लाखे नगर मंडल भाजपा द्वारा नए सदस्यों के आगमन पर आयोजित सदस्यता पर्व तथा नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी के सम्मान कार्यक्रम के दौरान कही।
भारतीय जनता पार्टी लाखे नगर मंडल द्वारा यह कार्यक्रम कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर के निकट आयोजित था।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल वह सुनील सोनी ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नए सदस्यों को केसरिया गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने 7 माह हो गए हैं, परंतु इस सरकार का कोई भी काम धरातल पर नजर नहीं आता। पूर्ववर्ती हमारी भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों पर भी उन्होंने अंकुश लगा दिया है। विकास के लिए आए रुपये भी वापस हो गए हैं। ऐसे में अब प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। अब उन्हें भाजपा सरकार की याद आ रही है।
बृजमोहन ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक के इलाज की योजना, गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर प्रदान करने की योजना, युवाओं को स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजना के तहत लाभ पहुंचाने की योजना आदि में माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगों के सपनों का घर मोदी सरकार बना कर दे रही है।
सांसद सुनील सोनी ने अपने सम्मान पर समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें प्रचंड मतों से जिताया है, निश्चित रूप से वे उम्मीदों पर खरा उतर कर क्षेत्र के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की हमारी भाजपा सरकार ईमानदारी के साथ राष्ट्र की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि जो अक्टूबर से 15 दिनों तक वे पद यात्रा करेंगे। रोजाना 15 किलोमीटर यात्रा कर जनता से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए केंद्रीय योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन स्थानीय पार्षद व नगर निगम की उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने दिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर,पार्षद मृत्युंजय दुबे, दीनबंधु ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, याद राम साहू, राकेश सिंह,किरण साहू,प्रशांत सिंह ठाकुर, रामकिंकर सिंह,महेश शर्मा सुनील शुक्ला, सुभद्रा तंबोली,सविता साहू, अंबर अग्रवाल, नरेंद्र देवांगन, धनेंद्र बिसेन, अभिषेक गढ़ेवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व नव सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed