राष्ट्रवाद के भाव से भाजपा से जुड़ रहे है लोग: सत्यम दुवा

0

मण्डलों में शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आज से रायपुर जिले के मण्डल क्षेत्रों में प्रारंभ हो गया। रायपुर जिले में भाजपा संगठन के 16 मण्डल है सभी 16 मण्डलों में आज से सदस्यता अभियान विधिवत प्रारंभ हुआ। भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी सभी 16 मण्डलों में आज से सदस्यता अभियान को धरातल पर उतारते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का मुहिम चला रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज देशवासी काफी प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के मन-मस्तिष्क में राष्ट्रवाद का अलख जगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी देशभक्त पार्टी के रूप में स्वयं को स्थापित करने में कामयाब हुई है। लोग स्वस्फूर्त भाजपा से जुड़ते चले जा रहे है। यहां तक कि पहले दिन जब भाजपा का टोल फ्री सदस्यता अभियान का फोन नम्बर जारी हुआ इसके तत्काल बाद जैसे लोगों में भाजपा के साथ जुड़ने की होड़ लग गई। लगातार 8980808080 नम्बर के चालू होते ही लोग सदस्य बनने के लिए टूट पड़े। स्थिति ऐसी आई की टोल फ्री नम्बर जाम हो गया। लोग एक दूसरे से पूछने लगे कि यह नम्बर तो बिजी चल रहा है। कई लोग नरेन्द्र मोदी ऐप के लिंक से जुड़कर सदस्य बनने लगे। लिंक के माध्यम से जो भी लोग सदस्य बन रहे हैं उनका बकायदा पार्टी एक पहचान पत्र भी ऑन लाइन जारी कर रही है। इससे लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया। खासकर युवाओं में सदस्य बनने की बाढ़ सी आ गई है। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा में जुड़कर सदस्य बन रहे है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को लगातार फोन करके पूछ रहे है कि उन्हें भी भाजपा का सदस्य बनना है और पहचान पत्र भी चाहिए। लोगों का ऐसा उत्साह भाजपा के प्रति लगाव पार्टी नेताओं को उत्साह से भर दिया।
रायपुर जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने बताया कि पार्टी के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ भी अब लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए हर व्यक्ति हर घर तक पहुंचेंगे। युवा मोर्चा को युवाओं को जोड़ने, महिला मोर्चा को महिलाओं को जोड़ने, किसान मोर्चा को किसानों को जोड़ने, अनुसूचित जनजाति मोर्चा को आदिवासियों को जोड़ने, अल्पसंख्यक मोर्चा को अल्पसंख्यकों को जोड़ने, पिछड़ा वर्ग मोर्चा को पिछड़े वर्ग को जोड़ने, विधि-प्रकोष्ठ को अधिवक्ता, चार्टर एकांउटेट को जोड़ने, व्यावसायिक प्रकोष्ठ को छोटे-छोटे फूटकर व्यवसायियों को जोड़ने, उद्योग प्रकोष्ठ को उद्योगपतियों को जोड़ने का अलग-अलग दायित्व दिया गया है। ये सारे मोर्चा प्रकोष्ठ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे। सारे मोर्चा-प्रकोष्ठ भी इस अभियान में महत्ती भूमिका निभाने वाले हैं। सारा देश इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। लोगों को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है। पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं पर विश्वास है। लोगों को यह बात मालूम पड़ चुकी है कि इस देश का विकास और सुरक्षा भाजपा के माध्यम से ही संभव है और लोग जुड़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed