भाजपा को विधानसभा चुनाव में उतने वोट भी नही मिले जितने सदस्य होने का दावा था – कांग्रेस

0

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

फर्जी आंकड़ो की मायाजाल से देश को गुमराह करती है भाजपा

गिनीज बुक भाजपा से विश्व की बड़ी दल होने का खिताब वापस ले

 


रायपुर– कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के बयान पर कांग्रेस का पलटवार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी यर्थाथवादी ईमानदार नेता है। राहुल गांधी देश की सांप्रदायिक सद्भावना को बचाने तथा गरीब और सर्वहारा वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे है। देश को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी जैसे नेताओं की आवश्यकता है। भाजपा का नेतृत्व झूठ फरेब और देश में नफरत फैलाने वाले भय पैदा करने वाले कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने देश के प्रधानमंत्री को खत लिखकर छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया है। छत्तीसगढ़ के हक अधिकार को मांगे है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है, बदले की भावना से काम कर रही है। इसीलिए चावल के आंबटन, कैरोसिन के आंबटन को रद्द कर बदला ले रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता अभियान को भाजपा का फर्जीवाड़ा सदस्यता अभियान करार दिया। उन्होंने कहा कि देश के जनता के साथ जुमलेबाजी और फर्जीवाड़ा करते-करते भाजपा अब अपने पार्टी की सदस्यता में फर्जीवाड़ा कर रही है। गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज कराने भाजपा ने देशभर में फर्जी तरीके से मिसकॉल से सदस्य बनाये थे जिसकी पोल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम ने खोल दिया। छत्तीसगढ़ में सम्पन हुए विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने मिसकॉल से लाखों की संख्या में सदस्य होने का दावा किया था लेकिन चुनाव के परिणाम ने भाजपा के दावों की पोल खोल दी थी। भाजपा ने जितने सदस्य होने का दावा किया उतनी वोट विधानसभा चुनाव में जुटा नही पायी। भाजपा का सदस्यता अभियान पूर्व की तरह ही फर्जीवाड़ा है। भाजपा खुद को  बेहतर और जनप्रिय राजनीतिक दल  बताने फर्जीवाड़ा कर रही है। गिनीज बुक में स्थान पाने के लिये भाजपा ने फर्जीवाड़ा किया। देश के साथ विश्व को भी गुमराह किया। गिनीज बुक भाजपा   से सबसे अधिक सदस्यों वाली दल का खिताब वापस ले और भाजपा की सदस्यों की संख्या की जांच करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed