प्रवक्ता आरपी सिंह ने आडे़ हाथों लिया भाजपा को झूठे शिकायतकर्ता को बचाने का प्रयास क्यों ?

0

 

रायपुर/05 जुलाई 2019। भाजपा द्वारा सीडी कांड की जांच राज्य से बाहर कराने संबंधी मांग पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का कहना है कि सीडी कांड की जांच प्रदेश से बाहर करवाने की मांग करने से पहले भाजपा को यह साफ करना चाहिए कि देश-प्रदेश की कानून व्यवस्था व न्याय प्रणाली पर उसे विश्वास है या नहीं?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा है कि सीडी कांड मामले की पूरी जांच सीबीआई कर चुकी है। इसके बाद अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। मामला अदालत में ट्रायल पर है। इस मामले का शिकायतकर्ता भाजपा का प्रकाश बजाज है। मामले में सीबीआई अदालत में कह चुकी है कि प्रकाश बजाज को कोई भी धमकी भरा फोन नहीं आया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह का कहना है कि प्रकाश बजाज एक झूठा शिकायतकर्ता है। क्या भाजपा एक झूठे शिकायकर्ता को बचाने के लिए सीडी मामले को प्रदेश से बाहर ले जाकर सुनवाई करवाना चाहती है? उन्होंने कहा कि प्रकाश बजाज के खिलाफ हाल ही में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने दस लाख रुपए उससे ठगे हैं। साथ ही उसके साथ अशोभनीय व्यवहार भी किया है। इस मामले में प्रकाश बजाज गिरफ्तार भी हुआ तथा जेल भी गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सवाल किया है कि क्या भाजपा एक महिला को ठगने उसके उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले को बचाने के लिए पूरी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है और इस दोषी व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed