भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भाजपा की राजनीति अब फर्जीवाड़ा और फर्जी मुद्दों के सहारे , मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा फर्जी पत्रों के सहारे विरोध की औपचारिकता निभा रही है..

0

रायपुर/03 जुलाई 2019। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और रमनसिंह जी जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा और भाजपा के नेताओ पर फर्जी मुद्दों पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया है। रिटायरमेंट के एक दिन पहले एक बहुत ही छोटे अधिकारी द्वारा जारी किये पत्र को भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा राजनैतिक मुद्दा बनाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अब छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से दिग्भ्रमित हो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि 15 साल की रमन सरकार के दौरान फर्जीवाड़ों की भरमार थी। भाजपा के संरक्षण में ही फर्जी काम करने वाले फलते फूलते रहे है। भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक पतन के दौर से गुजर रही है, भाजपा के नेता नैतिकता खो चुके है। भाजपा छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय करने, धोखा, छल करने वाले, फर्जी काम करने वालों को बचाने में लगी है। भाजपा 15 साल तक भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी में फलती फूलती रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी अब फर्जी पत्रों के सहारे राजनीतिक विरोध औपचारिकता निभा रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा और भाजपा के नेता मुद्दाविहीन हो चुके हैं। राजनीति में बने रहने के लिए गैर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा जारी फर्जी पत्रों का सहारा ले रही हैं। भाजपा नेताओं के बयान से स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फर्जी पत्र जारी करने वालों पर जो सख्ती दिखाई है, जो कार्यवाही का निर्देश दिए हैं, उससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के नेता तो पूर्व की रमन शासनकाल के दौरान फर्जीवाड़ा करने वालों को संरक्षण देकर बचाते रही हैं। वर्तमान में भी भाजपा के नेता फर्जी काम करने वालों के पक्ष में खड़े होकर कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी फर्जी कामों के लिए जानी जाती है, झूठ बोलना, गुमराह करना भाजपा की संस्कृति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed