राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता धनन्जय सिंह ठाकुर का पलटवार : नरवा, गरूवा, घुरूवा, बारी छीनने वाली भाजपा को इस विषय पर बोलने का कोई अधिकार नहीं

0

 

रायपुर-  राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बारी को छीनने वाली भाजपा को इन विषयों पर बोलने का तो अधिकार ही नही है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में शासन करने वाली भाजपा अब जनता का विश्वास खो चुकी है। 15 साल के भाजपा के शासनकाल में झीरम घाटी कांड, अंतागढ़ कांड, डीकेएस घोटाला, नान घोटाला, मोबाइल खरीदी घोटाला, साइकल सिलाई मशीन घोटाला, नसबंदी कांड आंख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नान घोटाला भदौरा जमीन घोटाला, शराब घोटाला, बारदाना घोटाला, सड़क निर्माण भवन निर्माण में घोटाला सहित कई ऐसे कारनामे भाजपा के सरकार ने किया है किसानों शिक्षाकर्मिया,ें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्स मितानिन पर लाठीचार्ज जैसे जघन्य कांड भाजपा की शासनकाल में हुआ है जब जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया तब भाजपा के नेताओं को  छत्तीसगढ़ की जनता की दिखावटी चिंता तब हो रही है जब छत्तीसगढ़ का किसान मजदूर महिलाएं युवा व्यापारी खुशहाल हो रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 6 महीने के कार्यकाल की प्रशंसा भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और सत्ता का सुख भोग चुके भाजपा के  नेताओं को आईना दिखा रहे। भाजपा कार्यकताओं से कांग्रेस सरकार की प्रशंसा सुनकर भाजपा के नेताओं को पीड़ा हो रही है छत्तीसगढ़ की सरकार जनहित में कार्य कर रही हैं। भाजपा की सरकार तो दरबार लगाने और दर्शन देने जैसे आयोजन करने तक सीमित थी और जनता के आवेदनों को डस्टबिन में फेंक दिया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जनता से सीधा संवाद कर रही है जनता के समस्याओं को तत्काल निराकरण कर रही है ऐसे में भाजपा के नेताओं को पीड़ा इस बात की हो रही है की जनता की तकलीफें दूर हो जायेगी तो भाजपा छत्तीसगढ़ में राजनीति कैसी करेगी यही वजह है कि स्तरहीन तथ्यों से परे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को 15 सीटों में समेटे कर मजबूत विपक्ष के लायक भी नही छोड़ा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में करारी हार से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ ने जनता का विश्वास तो खोया ही साथ ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और स्थानीय कार्यकर्ताओ का भी विश्वास खो दिया। अब भाजपा नेताओं को अहंकार का त्याग कर चिंतन करना चाहिये आखिर इस दुर्गति का कारण क्या है? सत्ता खोने के बाद  भाजपा के नेता छटपटा रहे है। भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ की जनता ने जो जनादेश कांग्रेस को दिया है उसका बार-बार अपमान कर रहे हैं लोकतंत्र का अनादर करना लोकतंत्र का उपहास उड़ाना और लोकतंत्र की मर्यादाओं को तारतार करना भाजपा की संस्कार और संस्कृति है । छत्तीसगढ़ की 6 महीने की सरकार ने जो काम किया है उसके बाद भाजपा नेता राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने मीडिया में बने सिर्फ आरोप है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed