हर बूथ में पर कम से कम 50 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

0

रायपुर भाजपा सदस्यता की बैठक में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

रायपुर- भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह संगठन को मजबूत करने में जी जान से जुट गयी है। कार्यकर्ताओं में नये सदस्य बनाने का जोश अलग से दिखाई दे रहा है। अभी वर्तमान में जो सदस्य है उसके आलावा हर बूथ पर कम से कम 50 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालीयां बजाकर इस लक्ष्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन करते हुये कहा कि इस देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल जो संगठन चुनाव में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुये एक स्वच्छ और पारदर्शी परमपरा का पालन करती है। सर्वप्रथम सदस्य बनाकर पंजीयन किया जाता है फिर उस आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर सक्रिय सदस्य बनाये जाते है उसके पश्चात मंडल के चुनाव होते है मंडल के चुनाव होने के पश्चात जिला और प्रदेश का चुनाव होता है। प्रदेश के चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। यह हमारी पार्टी का सवैधानिक प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती से सदस्यता प्रारंभ करने जा रही है। पिछली बार की तुलना में इस बार भी सदस्य बनाने की प्रक्रिया छोड़ी सी भिन्न है। प्रदेश के बड़े नेता भी मंडल स्तर पर बैठके लेकर पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देगे। जिले के सदस्यता प्रभारी के नियुक्ति के पश्चात प्रत्येक मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किये जायेगे तथा शक्ति केन्द्र स्तर पर 7 दिनों के पूर्ण कालीक प्रभारी नियुक्त होगे जो कि बूथ स्तर पर 10 अगस्त तक अपने लक्ष्य को पूरा करते हुये जिले को सौपेगें। इस बार मिसकॉल के पश्चात जो सदस्यता क्रमांक मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा उसके पश्चात एक फार्म भरना होगा और नये सदस्य को उसकी एक पावती भी देनी है। इस प्रकार सदस्यता का पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता करतंे हुये कहा कि हमस ब कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है जिनके नेता आज देश के प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान है और यह आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। उन्होने सभी 16 मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारी की घोषणा की तथा सभी मंडलों में 1,2,3 एवं 5 जुलाई को मंडल स्तर पर वृहद बैठक आयोजित कर शक्ति केन्द्र सदस्यता प्रभारी घोषणा करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि लक्ष्य बड़ा है परन्तु हमारे कार्यकर्ता हर लक्ष्य को भेदने में निपूर्ण है।
बैठक को सबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह भी कहते है की इस पार्टी के मालिक कार्यकर्ता है। हम सब को मिलकर पार्टी की रीति नीति और सिध्दांतो को लोगो तक पहुंचाकर उन्हे भाजपा परिवार में जोडकर राष्ट्र के नवनिर्माण में आगे बढ़ना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश के लोग राष्ट्र भक्त कार्यकर्ता के रूप में जानते पहचानते है और सदस्यता अभियान इसी का एक शुरूवाती प्रक्रिया है। बैठक में आई.टी.सेल के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यता प्रक्रिया को बड़े पर्दे पर बिन्दुवार समझाते हुये कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की वे अधिक से अधिक सोशल मीडिया का उपयोग कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़े।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री जयंती पटेल एवं आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छगनलाल मुंदड़ा श्रीचंद सुन्दरानी, नंदकुमार साहू, अम्बिका यदु, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, रमेश ठाकुर, ओमप्रकाश पुजारी, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डे, लोकेश कावड़िया, प्रकाश बजाज, केदारनाथ गुप्ता, मोहन एन्टी, रसिक परमार, अंजय शुक्ला, किशोर महानंद, मिनल चौबे, सन्जुनारायण सिंह ठाकुर, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, खेमराज बैद, बजरंग खंडेलवाल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, जयंती पटेल, नवीन शर्मा, जितेन्द्र धुरंधर, अनिता महानंद, योगी अग्रवाल, मुकेश शर्मा, राजीव चक्रवर्ती, ज्ञानचंद चौधरी, अकबर अली, राजेश पाण्डे, शैलेन्द्री परगनिहा, अजय साहू, राजीव मिश्रा, मखमुर इकबाल खान, विपिन पटेल, हरीश ठाकुर, अवतार बागल, कमलेश शर्मा, मुकेश पंजवानी, बिहारीलाल साहू, विनय ओझा, आशु चन्द्रवंशी, पवन केशरवानी, गज्जु साहू, दुर्गा ठाकुर, खेमकुमार सेन, रामलाल साहू, रामेश्वर पटेल, संतोष तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed