स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव डिजिआना मीडिया ग्रुप सम्मान समारोह में हुए शामिल

0


रायपुर. छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां महंत घासीदास संग्रहालय प्रेक्षागृह में डिजिआना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में रायपुर के अवाम-ए-हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक श्री सज्जाद खान एवं उनके साथियों को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जो लोग निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगे हुए हैं, उनसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। हर सक्षम व्यक्ति को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करना चाहिए। सेवाभावी लोग समाज को नया रास्ता दिखाते हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में डिजिआना मीडिया ग्रुप के नवीन पुरोहित, रिजवान, नितिन चौबे, मोहित साहू, उदय भट्ट और नारायणा हृदयालया एमएमआई रायपुर के डॉ. विनीत कुमार सैनी सहित अनेक समाज सेवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed