कांग्रेस सरकार की विफलताओं के खिलाफ भाजपा का महा-धरना

0

 

रायपुर- प्रदेश में दिनो दिन बढ़ रहे अराजकता अव्यवस्था भय का वातावरण, वादाखिलाफी एवं मूल-भूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी रायपुर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेगी। धरने में प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता रमेश बैस, प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी सहित रायपुर जिले के सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता कल दिनांक 22 जून को दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक धरना देकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखेेगें। इस हेतु आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिले के प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारीयों की आवश्यक बैठक आहूत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुन्दरानी, बर्नाड रोडिक्स, बिरगांव की महापौर अम्बिका यदु, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, चन्नी वर्मा, अशोक पाण्डे, सुभाष तिवारी, गोवर्धन खंडेलवाल, मीनल चौबे, संजु नारायण सिंह ठाकुर, मिर्जा एजाज बेग, आशीष अग्रवाल, मनोज प्रजापति, सत्यम दुवा, हेमेन्द्र साहू, बजरंग खंडेलवाल, खेमराज बैद, बिन्दु महेश्वरी, जयंती पटेल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, योगी अग्रवाल, नवीन शर्मा, सीमा साहू, श्याम चावला, अनिता महानंद, ज्ञानचंद चौधरी, मुरली शर्मा, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, मखमुर इकबाल खान, जुगल किशोर निर्मलकर, अजय साहू, मनोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *