भाजपा शासन में जनकल्याणकारी योजनाओ से जन गायब – कांग्रेस

0

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता महेश गागड़ा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर- पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता महेश गागड़ा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं पर भारी अनियमितता पाई गई है। जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हित के बजाय भाजपा के नेताओं मंत्रियों के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की योजना बन गई थी।
जनसंपर्क विभाग में ही डेढ़ सौ करोड़ के बजट होने के बाद जिस प्रकार से 400 करोड़ रुपए की राशि का बंदरबांट किया गया। श्रम विभाग में सिलाई मशीन एवं साइकिल खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार हुई है। श्रमिको के लिए बने योजनाओं पर भाजपा के कमीशनखोर नेता कुंडली मारकर भ्रष्टाचार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार पूर्व से चले आ रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और जन उपयोगी बनाया रही है। ताकि उसका लाभ जनता को आसानी से मिले हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाएं बेरोकटोक पहुंचे। किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता परिवर्तन के बाद मानसिक दिवालियापन से गुजर रहे है। कांग्रेस सरकार के जनहितैषी निर्णयों का राज्य के कोने-कोने में प्रशंसा हो रही है। जन-जन को सरकार के निर्णयों से लाभ हो रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में जनता के द्वारा नकारे गये भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने आम जन के लाभकारी योजनाओं का एक प्रकार से विरोध कर अपनी जनविरोधी ओछी मानसिकता को परिलक्षित कर रही है। 15 साल के भाजपा शासन के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओ से जन गायब थी और योजनाये भाजपाईयों की कल्याण की योजना बन कर रह गई थी जो अब जनकल्याणकारी योजनाएं का रूप धर रही है तब भाजपा के नेताओं को पीड़ा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed