जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार का प्रमुख माध्यम बनेंगे गौठान : तूलिका प्रजापति

0

बैकुण्ठपुर – नरवा गरूवा, घुरवा बारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जिले में 45 गौठान बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इनमें से 10 मानक गौठान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सुराजी ग्राम योजना के तहत जिले के पांचों जनपद पंचायतों के 45 गांवो का राज्य शासन से जारी मानक अनुसार चयन कर वहां गौठान बनाने का कार्य कराया जा रहा है। इन गौठानों के तहत 13 हजार 449 पशुओं के दिन में रखने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत कोरिया की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि आगामी बारिश के पूर्व सभी 45 गौठान का प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीइओ तूलिका प्रजापति ने बताया कि कलेक्टर कोरिया और जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा विलास संदीपान के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से फेज वन का कार्य दस मानक गौठान में पूरा कर लिया गया है।
तूलिका प्रजापति ने बताया कि कोरिया जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए बन कर तैयार हो रहे एनजीजीबी के गौठान की मुख्य भूमिका होगी। जब स्थानीय स्तर पर ही खेती के लिए खाद और जानवरों के लिए बेहतर सुरक्षा संसाधन तैयार हो जाएंगे तब कई महिला स्व सहायता समूहों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का साधन प्राप्त हो जाएगा। यही सोच जमीनी रूप से क्रियान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एनजीजीबी को सुराजी ग्राम योजना के नाम से प्रारंभ किया है। आदर्श गौठान बनने के बाद से जिले के ग्रामीण पशुधन और ग्रामीण महिलाओं के साथ कृषि से जुड़ी आमदनी में इजाफा होगा। इसी तरह खडग़ंवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरमी और गि़द्धमुड़ी में, भरतपुर के ग्राम पंचायत बरौंता और देवगढ़ में मानक गौठान पूरा कर प्रारंभ कर लिया गया है। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत रोझी और गरूडोल में और सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा और पुसला में मानक गौठान का लाभ स्थानीय पशुओं और उनके मालिकों को मिलने लगा है। तूलिका प्रजापति ने आगे बताया कि सभी 45 स्वीकृत गौठानों में कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। जल्द ही सभी में पशुओं के लिए सभी आवश्यक संसाधन, व्यवस्थांए सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *