पुलिस मुख्यालय में अत्याधुनिक जिम लोकार्पित

0

रायपुर -पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय में कार्यरत् अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस को बनाये रखने के लिए अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण किया। पुलिस मुख्यालय के ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित जिम में फिटनेस के लिए अनेक आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इस जिम को पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपयोग कर सकेंगे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों की शारीरिक फिटनेस बनाये रखने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं सशस्त्र वाहिनियों हेतु जिम का निर्माण के लिए बजट आबंटन जारी किया है, जिला मुख्यालयों में जिम का निर्माण प्रगति पर है। कार्यक्रम में विशेष महानिदेशक श्री संजय पिल्लई, विशेष महानिदेशक श्री आर.के. विज, अति.पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा,, अति.पुलिस महानिदेशक श्री पवन देव, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपांशु काबरा, के अतिरिक्त मुख्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षकगण, सहायक पुलिस महानिरीक्षकगण एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *