कर्ज माफी से किसानों की जमीन बिकना हुआ बन्द ,उद्योगपत्तियो के चौकीदार को हो रही है पीड़ा:ठाकुर

0

कर्जा माफ होने से किसान खुश, भाजपा दुःखी


रायपुर/12मई2019/भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्जा माफ होने से किसान तो खुश है वही भाजपा दुःखी है। क्योंकि कर्ज माफी से किसानों की खेत खलिहान बिकना बन्द हुआ है।भाजपा शासनकाल में निरन्तर हो रहे किसानों की आत्महत्या की घटनाये बन्द हुई है।किसानों के परिवार में खुशियां लौटी है। इस कारण उद्योगपत्तियो के चौकीदारो को पीड़ा हो रही है।कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया है उसका परिणाम 23 मई को भाजपा को मिल जाएगी। जब छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा पर कांग्रेस को जीत दिलाकर किसानो को 17 रुपया प्रतिदिन देकर उन्नति की बात करने वाली मोदी भाजपा को जनता सबक सिखायेगी। भाजपा का चरित्र ही है झूठ बोलना झूठ को एक बार नही सौ बार बोलना और भ्रम फैलाना। भाजपा से जुड़े लोगों का भी कर्ज माफ हुआ है लेकिन वे कर्ज माफी को  जनता के बीच स्वीकार नही कर पा रहे है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के 16 लाख किसान परिवारों को कर्ज माफी का तोहफा देकर उनके मायूस चेहरे में खुशियां लौट आई है। आदिवासियों की जमीन जिसे भाजपा की सरकार ने जोर जबरदस्ती अधिग्रहित किया था उसे लौटा कर पुनःआदिवासियों को मालिकाना हक दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों के मदद के लिये मैदान में उतर चुके है।भाजपा सरकार के संरक्षण में नकली खाद बीज बनाने वाले गिरोह गांव गांव घूमकर किसानों को भरमाते थे जो अब बन्द हो चुका हैअब किसानों को प्रमाणित बीज ,उर्वरक,आसानी से मिलना शुरू हो गया है।भाजपा की कमीशनखोरी बंंद हो गई हैं ऐसे में भाजपा तो तिलमिलायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed