भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अपने लाड़ले बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन, मंदिरों में हुआ हवन-पूजन ,;भाजपाईयों ने की उनकर दीर्घायु होने व स्वस्थ जीवन की कामना

0

लखनऊ में कटा बृजमोहन के जन्मदिन का केक

रात 12:00 बजे प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल ने दी बधाई..
बृजमोहन निवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता

रायपुर/01/05/2019/ प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन रायपुर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल शहर में मौजूद नहीं थे परंतु पूरे जोश के साथ भाजपाइयों ने अपने नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी और बड़े धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया।


सुबह 9 बजे बृजमोहन अग्रवाल के दीर्घायु होने की कामना करते हुए माँ महामाया मंदिर में हवन-पूजन,बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक कर प्रसादी वितरण किया गया। राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर में भी पुजा-अर्चना पश्चात नागरिकों में लड्डू वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती स्थित आकांक्षा दिव्यांग बालिका गृह में दिव्यांग बच्चों के साथ श्री अग्रवाल का जन्मदिन मनाया । बच्चों को मिठाई व चॉकलेट का उपहार दिया। हरदेवलाला मंदिर टिकरापारा में हवन-पूजन पश्चात मिठाई वितरण,गोल बाजार व

सिविल लाइन भाजपा मंडल द्वारा नेताजी चौक में मठा वितरण, पचपेड़ी नाका व कालीबाड़ी चौक में सरबत वितरण किया गया। राधा कृष्ण मंदिर बैरन बाजार राजराजेश्वरी मंदिर कटोरा तालाब,माँ दुर्गा मंदिर प्रियदर्शनी नगर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन रखा गया था।
इसी तारतम्य में सुधीर मुखर्जी वार्ड में बुजुर्गों का सम्मान व मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने हिस्सा लिया है।


इन आयोजनों में संनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष रहे सुभाष तिवारी, नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर, रामकृष्ण धीवर,हेमलता चंद्राकर, अंजय शुक्ला,योगी अग्रवाल भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह,पुरानी बस्ती मंडल भाजपा अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर,सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मुकेश

पंजवानी,बिहारीलाल साहू,विनय ओझा,जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर,कचरू साहू,ललित जयसिंघ, यादराम साहू, डॉ विजय शंकर मिश्र,गोविंद मिश्रा, निलेश शुक्ला,सचिन मेघानी,सरिता वर्मा,सजल श्रीवास्तव,मनोहर चतवानी, सीमा सिंह,फनेन्द्र तिवारी,कविता साहू,वासु जोतवानी, बाबी खनूजा,श्रेयांश दस्सानी, दिव्यांशु सक्सेना,चंदू ठाकुर कैलाश राजपूत,चंद्रपाल धनगर, बद्री गुप्ता,केदार धनगर,राज गायकवाड़, बबला होतवानी,कैलाश राजपूत, छगन साहू,आशीष दास,आशु पोटेटी,पल्लवी पांडे,पुष्पा कोसरिया, अविनाश देवांगन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

*लखनऊ में कटा बृजमोहन के जन्मदिन का केक*
रात 12:00 बजे प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल ने दी बधाई..

बृजमोहन अग्रवाल साथी भाजपा विधायकों के साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। वहां वे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी मोर्चा संभाल रहे हैं। वे स्थानीय होटल में रुके हुए है। इस मौके पर रात 12:00 बजे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और नारायण चंदेल सहित पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सलीम राज,नवापारा पालिका अध्यक्ष विजय गोयल,आकाश विग सहित रायपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने होटल में ही देर रात्रि केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

*●बृजमोहन निवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता*
आज जन्मदिन पर बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास पर सुबह से बधाई देने पहुंचे हज़ारों स्नेहीजन आज निराश हुए। श्री अग्रवाल प्रतिवर्ष रायपुर में ही सभी के साथ अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। परंतु चुनावी प्रवास पर लखनऊ में होने की वजह से वे यहा मौजूद नही थे। इस मौके पर श्री अग्रवाल के पिता श्रीरामजी लाल अग्रवाल, भाई विजय अग्रवाल सहित परिवार के सदस्यों ने निवास पहुंचने वालों की बधाई स्वीकार की और सभी का मुंह मीठा कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed