September 20, 2024

जकांछ बिलासपुर ग्रामीण में 57 पदाधिकारी, 10 स्थाई आमंत्रित सदस्य के साथ जम्बो कार्यकारिणी सूची जारी

0

जोगी एक्सप्रेस 

बिलासपुर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी हेतु प्रभारी  रतनलाल बंजारे की अनुशंसा पर जिल अध्यक्ष  ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष  संतोष दुबे द्वारा पार्टी सुप्रीमों  अजीत जोगी  से अपनी जम्बो कार्यकारिणी का अनुमोदन करवाया। तत्पश्चात् माननीय  जोगी जी के आदेशानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें मुख्य रुप से 57 पदाधिकारी, 10 स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल है। बिलासपुर जिला ग्रामीण कार्यकारिणी में छः उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 सचिव, 9 संगठन मंत्री, 20 कार्यकारिणी सदस्य, 1 अध्यक्ष मिडिया विभाग एवं प्रवक्ता, 10 स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं समस्त विभागों के जिलाध्यक्षो को रखा गया है। साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों को 4 श्रेणी में रखा गया है।उक्त जिला कार्यकारिणी को माननीय  अजीत जोगी जी के निर्देशानुसार सभी विधायक, पूर्व विधायक,वरिष्ठ कार्यकर्ता की अनुशंसा एवं दिशा निर्देश पर सभी वर्गा को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए एक मजबुत कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *