पेरिस के नोट्रे-डेम कैथेड्रल में लगी आग, 800 साल पुराणी धरोहर खाक

0

पेरिस : पेरिस के नोट्रे-डेम कैथेड्रल में भीषण आग लग गई है। कैथेड्रल से आग की विशाल लपटें देखी गईं। कैथेड्रल के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि नोट्रे-डेम की छत तक आग की लपटें देखी गई। डिप्टी पेरिस के महापौर ने कहा है कि आग लगने के कारण गिरजाघर का शिखर टूट गया।

सबसे पहले यह जानकारी फायर सर्विस की तरफ से दी गई। वैसे आग के कारण का अभी कोई पता नहीं चल सका है। बता दें कि 12वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल को देखने हर साल लाखों पर्यटकों यहां आते हैं।

इसका निर्माण 1160 से शुरू हुआ था, जो 1260 तक चला। फ्रेंच गोथिक आर्किटेक्ट का यह नायाब नमूना 69 मीटर ऊंचा है। इसके शिखर तक पहुंचने के लिए 387 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है। यहां नेपोलियन बोनापार्ट का राज्याभिषेक किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *