प्रियंका ने अयोध्या में केंद्र सरकार पर किया वार, जनता से सवाल किया कि 15 लाख आए क्या

0

अयोध्या : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम की नगरी अयोध्या से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या मोदी सरकार ने 15 लाख रुपए आपको दिये, साथ ही यह भी बताना नहीं भूलीं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो गरीबों को हर साल 72 हजार रुपए देगी।

प्रियंका गांधी शुक्रवार को पहली बार अयोध्या जनपद आगमन पर रोड शो करते हुए हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के आदिलपुर पहुंची। यहां पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम पर भरोसा रखें, यदि हमने काम नहीं किया तो दोबारा सामने कैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही किसी नेता को छोटा या बड़ा बनाती है। आज जितने भी नेता हैं उन्हें बड़ा या छोटा बनाना जनता का काम है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप मन बनाइये, जो विकास करे, समस्या का समाधान करे उसे वोट करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश और संविधान को बचाने वाला चुनाव है, इसलिए बहुत सोच-समझ कर फैसला करना होगा।

इसके पूर्व प्रियंका गांधी हरदोया के अटका में आयोजित चौपाल में महिलाओं से सीधे रूबरू हुईं। उन्होंने जमीन पर बैठ कर महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें शिक्षामित्र, रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस महासचिव ने सरकार बनने पर सभी को उनका हक दिलाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *