September 20, 2024

भाजपा ने यू.पी. में मुख्यमंत्री से मिलने पूर्व अनुसूचित जाति के भाईयों को साबुन से नहलाया था मन शुद्ध कर करें दर्शन – विनोद तिवारी

0

‘अमित शाह की गिरौदपुरी यात्रा राजनीति से प्रेरित

युवा जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साबुन से स्नान कर विरोध प्रदर्शन किया‘‘

अमित शाह का खौफ धरना स्थल से पुलिस ने युवाओं को किया गिरफ्तार

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर युवा जनता कांग्रेस छ.ग. के कार्यकर्ताओं सभी संभागों में भाजपा की दोहरी मानसिकता का विरोध करते हुए आज कार्यकर्ताओं ने साबुन से नहाते हुए प्रदर्शन किया तथा अमित शाह के गिरौधपुरी दौरे पर सवाल उठाये।युवा जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने उक्ताशय के संबंध में कहा कि भाजपा के नेता चुनाव के चक्कर में देश के गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ी जातियों तथा अनुसूचित जातियों से मिलने पहुंचते हैं तथा उनके हितैषी होने का ढोंग रचाते हुए चुनाव जीतने के बाद राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। उत्तर प्रदेश के नये नवेले मुख्यमंत्री के व्यवहार को याद दिलाते हुए विनोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मिलने से पहले यू.पी. के गरीबों, अनुसूचित जाति के भाईयों को साबुन व इत्र बटवाया और इस तरह भारत के गरीबों का न सिर्फ मजाक उड़ाया बल्कि यू.पी. के अनुसूचित जाति के किसानों का अपमान भी किया। इसी तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के लाईन में लगे यदियुरप्पा ने एक अनुसूचित जाति के किसान के घर खाना खाया लेकिन उनका खाना होटल से मंगवाया गया था।दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में चुनाव की आहट होते ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों को प्रभावित करने के लिये छत्तीसगढ़ के सर्वसमाज में पूजनीय गुरू घासीदास जी के जन्म स्थली गिरौदपुरी पहुंच रहे हैं। अमित शाह और भाजपा के नेताओं की श्रद्धा पूजनीय गुरू घासीदास जी के ‘सतनाम‘ में नहीं बल्कि उनके चाहने वाले वोटों में है।भाजपा की दोहरी मानसिकता का विरोध करते हुए युवा जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 1.00 बजे रायपुर बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में शुभम शर्मा को साबुन लगाकर स्नान कराया और कहा कि स्नान करके हम लोगों ने प्रतिकात्मक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया है। एक तरफ भाजपा के लोग अनुसूचित जाति के भाईयों का अपमान कर रहे हैं और दूसरी तरफ वोट के लिये बाबा गुरू घासीदास जी के पवित्र धाम जा रहे हैं।विनोद तिवारी ने बताया कि, शांति पूर्वक धारना स्थल पर विरोध किया जा रहा था, जहां पर पहले से ही सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल लगा रखा गया था। पुलिस वालों ने बड़े नेताओं के इशारे पर युवाओं को बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल परिसर ले गयी। सैकड़ों लोग होने के बावजूद मात्र 133 लोगों की गिरफ्तारी दर्शायी गई। प्रशासन द्वारा प्रस्तावित धरना स्थल में अपनी बात रखने व विरोध दर्ज करने के लिये बनाया गया है। वहां पर भी विरोध को कुचलने की कोशिश करना बहुत ही निंदनीय है। इस घटना से इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कितनी डरी हुई है, अधिकारियों का नेताओं की चाटुकारिता करना समझ से परे हैं। किन्तु ऐसा करने से हमारा मनोबल कम होने वाला नहीं है। ये जितना हमारे आंदोलन को कुचलने की कोशिश करेंगे हम उतनी ही दुगुनी ताकत से साथ आगे बढ़ेंगे। भाजपा के इन सारी कृत्यों का जवाब प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में देंगी। अगर पूजनीय बाबा गुरू घासीदास धाम के दर्शन करना है तो अपने मन को स्वच्छ करके ही गिरौदपुरी जायें।


कार्यक्रम में इनकी रही सहभगिता …

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद तिवारी, कमलेश मिश्रा, प्रदीप साहू, संदीप यदु, समीर चौहान, पंकज दीवान, रामचक्रधारी, कुतुबुद्दीन कपासी, विनोद चौहान, अजय पाल, बिज्जू बंजारे, अपरजीत तिवारी, अभिनव पाठक, दीपक कुलश्रेष्ठ, अंकित अग्रवाल, शेख वहाज, राबीन एनथोनी, चिराग शर्मा, शशांक शर्मा, रवी दलई, देवराज भाट, के. सूरज, पप्पू अली, भुपेन्द्र साहू, अक्कू सतपती, विक्की मानिकपुरी, सोनू, दद्दू, प्रदीप झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *