राहुल का झारखंड दौरा आज, रैली को करेंगे संबोधित

0

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखण्ड के दौरे पर आ रहे है, इस दौरान वे रैली को संबोधित करेंगे. राहुल के इस दौरे को सीधे टूर पर लोकसभा चुनावो की तयारी के रूप में देखा जा रहा है. राहुल की मोरहाबादी मैदान में शनिवार को प्रस्तावित रैली में झारखंड विकास मोर्चा :प्र: के मुखिया बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता स्टीफन मरांडी भी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी की रैली के लिए राज्य में उनके गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल और झामुमो की ओर से उसके वरिष्ठ नेता स्टीफन ने रैली में शामिल होने की पुष्टि की है।

वर्ष 2014 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता की झारखंड में यह पहली जनसभा होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी यहां चारा घोटाले में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में मौजूद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात करेंगे, कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘अभी इसकी कोई संभावना नहीं है।’’ झारखंड में जनवरी में भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाते हुए कांग्रेस, झामुमो, झाविमो एवं राजद ने घोषणा की थी कि उनके बीच महागठबंधन बनाकर चुनाव लडऩे पर सहमति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *