केन्या के होटल पर आतंकी हमला, 14 की मौत, 20 घंटे तक चले अभियान में सभी आतंकी ढेर

0

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में आतंकियों ने एक आलीशान होटल को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने बुधवार को कहा कि 20 घंटे तक चले अभियान के दौरान सभी आतंकियों को मार गिराया गया और करीब 700 लोगों को बचाया गया। होटल पर हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आतंकी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे डुस्टीडी-2 होटल परिसर में दाखिल हुए। कई धमाकों और गोलियों की आवाज के बाद 101 कमरों वाले इस होटल में भगदड़ मच गई। होटल में फंसे लोग मदद के लिए ट्विटर पर गुहार लगाने लगे।

हमले में मारे गए लोगों में अमेरिका और ब्रिटेन के भी एक-एक नागरिक थे। अन्य 11 केन्या के नागरिक बताए गए हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *