बिहार: सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की बैठक आज

0

पटना। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में सीट को लेकर चल रही खींचतान के बीच आज महागठबंधन के सभी दलों की बैठक बुलायी गयी है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के यहां पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर बैठक होगी।

आज महागठबंधन के घटक कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सभी वरिष्ठ नेता बैठक में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के पूर्व महागठबंधन की यह पहली बैठक है। ऐसा माना जा रहा है कि महागठबंधन की कल होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा होगी। महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के शीर्ष नेता राजद अध्यक्ष यादव से रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मुलाकात कर अपनी-अपनी सीटों की दावेदारी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *