रमेश बैस अंधों में काना राजा : किरणमयी नायक

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों में शुमार राजधानी रायपुर की पूर्व महापौर ने रायपुर लोकसभा सांसद को अंधों में काना राजा बताया है। किरणमयी नायक ने रमेश बैस के खिलाफ रायपुर लोकसभा से अपनी दावेदारी ठोंकी है। उन्होंने शनिवार को साक्षात्कार के दौरान कहा कि मेरी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मैं वर्तमान सांसद रमेश बैस को परास्त कर रायपुर की जनता की सेवा करूंगी।
नायक ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के मुद्दे अलग होते हैं, लेकिन फिर भी इस सीट पर उनकी जीत निश्चित है। उनकी इस सीट पर जीत का एकमात्र कारण इस लोकसभा क्षेत्र में जातिगत मतदाताओं की आबादी है, जो जिताने के लिए पर्याप्त है।
सांसद रमेश बैस जातिगत समीकरणों के कारण ही जीतते रहे हैं, जबकि बैस के समाज के सदस्यों की संंख्या नगण्य है। उनकी जनसंख्या बमुश्किल ढ़ाई हजार होगी। वहीं सबसे बड़ी संख्या नायक के समाज के सदस्यों की है, जिससे वे स्वयं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आते हैं।
उन्होंने कहा कि रायपुर लोकसभा सीट पर अब तक दो ब्राह्मण उम्मीदवार स्व.श्यामाचरण शुक्ल और सत्यनारायण शर्मा उतारे जा चुके हैं। दोनों के ही हार पहले को एक लाख मत और दूसरे को सवा लाख मत से हारना पड़ा। जबकि पूर्व में धनेन्द्र साहू को भी 60 हजार मतों से हारना पड़ा है। परंतु 2008 में जब वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना भाग्य अाजमाया था तो उन्हें उन्हें 55 हजार मतों से हार का सामना करना पउ़ा था। यह स्थिति तब थी जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। अब बदली हुई परिस्थिति में इस सीट से नायक लड़ती हैं तो जीत निश्चित है।
पिछले विधानसभा में चुनाव में उनकी सक्रियता के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चुनाव के कानूनी पक्ष की जिम्मेदारी उन्होंने सम्हाली थी। उन्होंने लगातार चुनाव आयोग में शिकायत कर और दूसरे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर विधानसभा चुनाव में सत्ता पक्ष की गड़बडिय़ों पर लगाम कसा था। कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक परिणाम ही इसके नतीजे हैं। कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को लिखित साढ़े छह सौ शिकायतें हुईं हैं, जबकि भाजपा की ओर से मात्र 40 शिकायतें ही हुई हैं। इसके अलावा सी-विजिल एप से भी हजारों की संख्या में शिकायतें की गई हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सी-विजिल एप की कार्यकर्ताओं को ठीक से जानकारी नहीं थी। इस लोकसभा चुनाव में इस एप को भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि खुद मुख्यमंत्री ने उनके संघर्ष को स्वीकारा है और मंच से उनकी प्रशंसा की है।
नायक ने कहा कि लोकसभा के चुनाव सामने हैं। अब समय नहीं बचा है। शीघ्र ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो जाएगी, इसलिए उन्होंने अपनी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में इस सीट से प्रत्याशी चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed