कांग्रेस की प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी, नई गाड़ियो की खरीद नहीं : त्रिवेदी

0

सरकार बदलते ही दस्तावेज को जलाने की हड़बड़ी

भाजपा सरकार की उजागर हुयी बड़ी गड़बड़ी

रायपुर, भाजपा की निवर्तमान मंत्रियो और चन्द आला अफसरों के बंगलो में दस्तावेजो को जलाये जाने का काम आज भी निरंतर जारी रहा है। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा आज खुद खड़े होकर फाईले जलवाते हुये राष्ट्रीय मीडिया के द्वारा रंगे हाथ पकड़ाये। लगातार बड़े ही पैमाने पर फाईले जलाने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि नयी सरकार के कार्यभार सम्हालने के पहले शासकीय दस्तावेजों को जलाया जाना बड़ी एवं गंभीर गड़बडियों को छिपाने की साजिश है। यदि ये फाइले अनावश्यक थी तो इन फाइलो को नष्ट करने का फैसले लेने के लिये आने वाली सरकार का इंतजार करना था। सरकारी फाइल जलाने का निर्णय वो लोग कैसे कर सकते है, जिन पर छत्तीसगढ़ की जनता ने अविश्वास व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि जो फाईले इतनी महत्वपूर्ण थी कि उनको सहेजकर रखा गया वह अचानक अनावश्यक कैसे हो गयी? जिस हड़बड़ी में अनुपयोगी कह कर महत्वपूर्ण दस्तावेजो को जलाया जा रहा है, उससे स्पष्ट हो रहा है कि दाल में कुछ न कुछ काला है। सरकार बदलते ही दस्तावेजों को जलाने की इतनी हड़बड़ी क्यो मच गयी है? इन दस्तावेजो में जरूर कुछ न कुछ ऐसा था जिसके सबूत नष्ट करने में मंत्री और अधिकारी जुटे हुये है?

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राज्य में भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बिदाई हो चुकी है। आने वाली कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी लेकिन दोषियों को बचने भी नहीं दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने को प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर वर्षो से डाका डालने में लगे लोग कितनी भी कोशिश कर लें, कानून के दायरे से बच नहीं पायेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम जरूर करेगा।

कांग्रेस की प्राथमिकता किसानों की कर्ज माफी नई गाड़ियो की खरीद नहीं : त्रिवेदी

गलत फैसला लेने और फिजूलखर्ची करने वाले अधिकारियों से हो राशि की वसूली

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने 14 नई टाटा सफारी की खरीद पर भाजपा सरकार पर सवालिया निशान खड़े करते हुये कहा है कि फिजूलखर्ची की फितरत रखने वाले अधिकारी समय रहते चेत जाये। जब पुरानी भाजपा की सरकार चुनाव हार चुकी है और अभी नयी सरकार का गठन नहीं हुआ है, शपथ ग्रहण नहीं हुआ है तो नयी टाटा सफारी गाड़ियो की खरीदी अधिकारियों ने कैसे कर ली है। ढ़ाई-तीन करोड़ रूपयों की राशि बिना नयी सरकार की अनुमति के खर्च किये जाने पर सवालिया निशान खड़े करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नयी कांग्रेस सरकार को यह तय करना है कि कौन सी गाड़िया खरीदनी है, कितने में खरीदना है, लेकिन 15 साल में रमन सरकार में अराजक हो चुकी अफसरशाही बेलगाम होकर अपनी मनमर्जी से फैसले ले रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता शपथ लेने के दस दिन के भीतर किसानों की कर्जमाफी और मजदूर, कर्मचारी, गरीब हितकारी फैसले है। कांग्रेस ने मांग की है कि गलत फैसले लेने और फिजूलखर्ची करने वाले अधिकारियों से हो राशि की वसूली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed