राफेल में भाजपा कर रही है बचकानी बयानबाजी : कांग्रेस

0

राफेल मामले की जांच संयुक्त संसदीय सचिव से की जाये


रायपुर,। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण एवं अन्य लोगों की याचिकायें निरस्त होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा के बयानों को बचकाने बयान निरूपित किया है। भाजपा को यह भी नहीं मालूम कि सर्वोच्च न्यायालय का क्या अधिकार क्षेत्र, कांग्रेस ने राफेल मामले में याचिका ही नहीं दायर की थी।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि राफेल में आज बड़ी-बड़ी बयानबाजी करने वाले अमितशाह बतायें कि संयुक्त संसदीय समिति की जांच क्यों नहीं करवाते? राफेल घोटाले की सुप्रीम कोर्ट में याचिका क्या कांग्रेस ने लगाई थी जो भाजपा भ्रष्टाचार में मदमस्त होकर खोखली बयानबाजी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राफेल के रहस्य की अनेकों परते है। राफेल में भ्रष्टाचार की अनेकों परते है। राफेल मामले की सही जांच संयुक्त संसदीय समिति ही कर सकती है। बोफोर्स मामलें में जिन लोगो ने मांग कर के संयुक्त संसदीय समिति गठित करवायी थी, वो ही आज राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति गठित करने से क्यों बच रहे है? आखिर राफेल मामले में क्या छिपाना चाहती है मोदी सरकार? मोदी सरकार राफेल विमानों की कीमतों में हुए तीन गुना बढ़ोतरी का कारण जनता को बताने में क्यों घबरा रही है? राफेल विमानों के विनिर्माण में सरकारी कंपनी एचएएल से भागीदारी छीन कर अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका देने का कारण क्या है, मोदी सरकार जनता से क्यों छुपा रही है?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed