48 घण्टे बाद काले अक्षरों में मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का कार्यकाल किसानों के आत्महत्या ,27000 महिलाओं के गायब होने,सरकार के द्वारा शराब बेचने के काले धब्बे के साथ इतिहास का हिस्सा बन जायेगा: धनंजय सिंह

0

रमन मोदी का झूठ चला नही,भाजपा सरकार की विदाई के शेष 48 घण्टे बांकी-कांग्रेस

रायपुर,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल के एक संयुक्त वक्तव्य पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के अंतिम शेष 48 घंटा बाकी है।इसके बाद इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में हमेशा के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का कार्यकाल किसानों के आत्महत्या और 27000 महिलाओं के गायब होने,सरकार के द्वारा शराब बेचने के काले धब्बे के साथ दर्ज हो जायेगी।उन्होंने कहा कि48 घंटे बाद एक नया युग की शुरुवात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार से होगी। किसानों का कर्जा माफ होगा युवाओं के हाथ में रोजगार होगा ।महिलाएं सुरक्षित होगी बिजली बिल हाफ होगा। सुशासन की स्थापना होगी।उन्होंने कहा कि  तीन बार से  झूठ बोल रहे रमन-मोदी का झूठ फरेब इस बार छत्तीसगढ़ में चला नही। जनता ने झूठ बोल कर सत्ता पाने की लालसा रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव एवं वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संघर्ष का ही नतीजा है राज्य की जनता को भाजपा के कुशासन भ्रष्टाचार अराजक सरकार से मुक्ति मिल रहा है।प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  भाजपा 15 साल से छत्तीसगढ़ की जनता को लोक लुभावने वादे और झूठे सपने दिखा कर  ठगती रही है।झूठा वादा कर सत्ता पाने वाली भाजपा अब कांग्रेस के संकल्पों को पूरा होते देख साक्षी बनेगी।उन्होंने कहा विकास के खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार की विकास यात्रा को जनता ने पहले ही सिरे से खारिज कर दिया था।उन्होंने कहा कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य ₹2100 और ₹300 बोनस देने का वादा कर सरकार में बैठी भाजपा 5 सालों तक किसानों के साथ धोखा किया है।मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में 14 हजार किसानों ने आत्महत्या किया।किसानों के आत्महत्या के लिये भाजपा सरकार कि नीतिया जिम्मेदार है।आत्महत्या करने वाले किसानों का परिवार और छत्तीसगढ़ की जनता किसानों के आत्महत्या के लिये रमन सिंह भाजपा को माफ नही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed