भाजपा के 15 वर्षों में किये गए पांपो के प्रायश्चित की तारीख 11 दिसंबर तय – कांग्रेस

0

 

*रमन सरकार की वादाखिलाफी से हज़ारो किसानों के मौत का अभिषाप भाजपा को भोगना ही होगा – कांग्रेस*

*रायपुर  भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा के एक्जिट पोल के बाद दिए गए बयान, अन्नदाता ने कांग्रेस को नकारा पर तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा है कि,भाजपा शुतुरमुर्ग की तरह हो गयी है जो सत्ता लोभ के पर्दे से मुह छिपा कर अपने को सुरक्षित समझने का भ्रम प्रदर्शित करने में लगी है। भाजपा, रमन सरकार पिछले 15 वर्षो में हज़ारो अन्नदाताओं के मौत की जिम्मेदारी से बच नही सकती। अन्नदाताओ के साथ झूठे वादे, वादाखिलाफी ही रही किसान आत्महत्त्याओ का प्रमुख कारण जिसका पाप उन्हें भोगना ही होगा।

*किसान फांसी के फंदे पर गये झूल, रमन सरकार गई अपने वादे भूल।*

रमन सिंह सरकार किसानों के लिए अभिशाप साबित हुई है।’धान का कटोरा’ कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसान लाचार,बेबस और फांसी का फंदा लगाने पर मजबूर है। भाजपा ने 2013 के अपने घोषणापत्र में किसान के एक-एक दाने धान की खरीदी के संकल्प की बात कही थी। वर्ष 2013-14 में 80 लाख टन धान खरीदी जबकि वर्ष 2017-18 में मात्र 56 लाख टन धान। देश में औसत सिंचाई रकबा 50 प्रतिशत है जबकि भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में केवल 36 प्रतिशत ही है। वर्ष 2004 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से अब तक (कुल15 वर्षों में) मात्र 5.10 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता ही निर्मित की जा सकी है,जो की समूचे प्रदेश में किसानो के साथ किये गये धोखेबाज़ी को उजागर करता है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में किसानों को वोट बैंक से अधिक कुछ नही समझा, छग के किसानों को सिर्फ और सिर्फ कृषि आधारित होने के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ा जिससे कृषि ऋण का बोझ बढ़ता गया और किसान आत्महत्त्या करते रहे, गूंगी बहेरी सरकार जो मूक दर्शक बनी रही वो आज किस दम पर किसान हितेषी होने का दम भर सकती है। बड़ी बड़ी बातें कर जनता को गुमराह करने खेल अब समाप्त होने वाला है 11 दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, किसान,मजदूर,युवा सभी वर्गों में खुशहाली आयेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed