विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई महारैली

0

रायपुर,विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जन-जागरूकता महारैली आयोजित की गई। यह रैली महाविद्यालय प्रांगण से आरंभ होकर ग्राम जोरा होते हुए कृषक नगर पहुंची। इसके बाद स्वामी विवेकानंद प्रक्षागृह में संगोष्ठी हुई। महारैली में विशेष रूप से कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. राव तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, जोरा की प्राचार्या जे. तिर्की उपस्थित थी। रैली में कृषि महाविद्यालय रायपुर 150 से अधिक स्वयं सेवक तथा 300 से अधिक शालेय छात्रों ने भाग लिया।
स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव के मुख्य अतिथ्य तथा अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. राव और चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गिरीश रमोले के विशिष्ट अतिथ्य में किया गया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमोले ने एड्स क्या है?, कैसे होता है?, इसके लिए क्या-क्या जानकारी रखनी चाहिए? जैसे बिन्दुओं पर जानकारी दी। संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक – सोमेश कुर्रे, मेधा स्वरूप, गगेन्द्र राजपूत, गोविन्द कुमार, महेश डहरे ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पी.के. सांगोड़े ने किया तथा अन्त में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. एलिस तिर्की ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed