काला धन और काले मन से सत्ता सुख की जुगत में भाजपा: धनंजय सिंह ठाकुर

0

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है भाजपा – कांग्रेस

भाजपा सत्ता पाने जनमत का गला घोट सकती है – कांग्रेस

रायपुर, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय, गिरधर गुप्ता और सुभाऊ कश्यप ने कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त जोड़-तोड़ की राजनीति कर सत्ता पाने का आरोप लगाया इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भाजपा घातक बीमारी की तरह है। लोकतंत्र के व्यवस्थाओं पर भाजपा को विश्वास नहीं है। आदर्श आचार संहिता  का निरंतर उल्लंघन भाजपा के द्वारा किया गया। मतदान से लेकर मतगणना तक को प्रभावित कर सत्ता बनाने का ख्वाब भाजपा देख रही है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। राज्य की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। छत्तीसगढ़ में 15 साल से शासन कर रही भाजपा, जनता का विश्वास खो चुकी है। चुनाव आचार संहिता के दिन से लेकर आज तक लगातार भाजपा काले मन और कालेधन का उपयोग कर स्वस्थ लोकतंत्र को दूषित करने में लगी हुई है। प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान संपन्न हो जाने के बाद मिले रुझानों से घबराई भाजपा अब जनमत का गला घोटने में उतारू है। देश की जनता देख चुकी है, समझ चुकी है किस प्रकार से काले धन का उपयोग कर भाजपा गोवा, मणिपुर, मेघालय और कर्नाटक में जनमत के विरुद्ध सरकार बनाने लगी थी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य की ढाई करोड़ जनता ने कांग्रेस के संकल्प पर भरोसा कर राज्य के कुशासन भ्रष्टाचार अराजक भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने अपना मत दिया है। मतदान के बाद मिले रुझानों से भयभीत भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोकतंत्र की व्यवस्थाओं के साथ छेड़छाड़ कर रही है। पहले प्रचार-प्रसार के दौरान सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मतदान को भी प्रभावित करने के असफल प्रयास के बाद अब डाक मतपत्र के माध्यम से जनमत को चैलेंज करने में भाजपा लगी हुई है। लेकिन जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का सदुपयोग कर इस कुशासन की सरकार को उखाड़ फेंकने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किए हैं। जनमत का अपमान लगातार भाजपा कर रही है। अब काले मन और काले धन का उपयोग कर मतगणना को प्रभावित कर सत्ता पाने के फिराक में भाजपा लगी हुई है। प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को देश और राज्य की जनता पहचान चुकी है, किस प्रकार से कालेधन के उपयोग से गोवा, मेघालय में खरीद फरोख्त किया गया और कर्नाटक में असफल होने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम को प्रभावित करने में लगी हुई है। इससे स्पष्ट हो गया कि भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और कालेधन तंत्र के साथ मिलकर सत्ता पाने में लगी हुई है। जिसका मुंह तोड़ जवाब कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता और जनता देगी 2018 में छत्तीसगढ़ से एवं 2019 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed