..क्या राहुल मुख्यमंत्री बनने वाले हैं : जैन

0

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने आज यहां एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद होती जा रही है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को स्थानीय नेता पर विश्वास नहीं है। जितने भी विज्ञापन है उसमें राहुल गांधी सोनिया गांधी के ही फोटो लगे हैं। देखने से ऐसा लगता है कि क्या राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने वाले है।
जैन ने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहरा ले रही है। कांग्रेस के अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य का विरोध किया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया और नरेंद्र मोंदी ने देश की जनता के लिए 33 करोड़ जनधन खाताखुलवाया। कांग्रेस के समय बैंकों के राष्ट्रीय करण में भी जनता के लिए इस प्रकार की योजना नहीं थी। नरेंद्र मोदी ने 90 प्रतिशत योजना गरीबों के लिए चलाई है।
कांग्रेस के झूठ के बारे में जैन ने कहा कि 1998 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर परिवार के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाने और नि:शुल्क इलाज की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस ने इसे पूरा नहीं किया। जब की भाजपा के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट कार्ड योजना में जनता को 50 हजार तक नि: शुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी और आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करया है। कांग्रेस ने भोजन का अधिकार देने की घोषणा की थी लेकिन वादा नहीं निभाया। कांग्रेस के समय 52 प्रतिशत लोग कुपोषण के शिकार थे, भाजपा की सरकार ने 1 रुपए किलो चावल देकर जनता को भोजन का अधिकार दिया। आदिवासियों को चना दे रही है।
कांग्रेस ने शौचालय की घोषणा की थी उसे भी पूरा नहीं किया, भाजपा ने आज पूरे देश में शौचालय का निर्माण कराया। छत्तीसगढ़ में इन दिनों ऐसे नेता घूम रहे हैं जो सैनिकों का अपमान करने वाले पाकिस्तान के प्रशंसक हैं। कांग्रेस ने देश के साथ छलावा किया, जबकि भाजपा की सरकार किसान हितैषी, गरीब हितैषी कार्य कर विकासशील राज्य से अब समृद्धशाली राज्य बना रही है। किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार चलती है तो वो भाजपा की सरकार है। जो किसानों को 0 प्रतिशत ऋण पर ब्याज में पैसा दे रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से निकलकर एक अच्छा राज्य बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *