केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी की अकलतरा विधानसभा में विशाल जनसभा

0

केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने हेतु अकलतरा और चाम्पा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियो को प्रचंड मतो से विजयी बनाने की अपील की

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी की अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के नरियरा एवं जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के चाम्पा में हुई विशाल जनसभा

अकलतरा,केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी की अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के नरियरा एवम जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के चाम्पा में विशाल जनसभा आयोजित हुई।जनसभा में श्रीमती स्मृति ईरानी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज धनतेरस के त्योहार के दिन भी इतनी बड़ी संख्या में पहुँचे हुए कायकर्ता यह संदेश दे रहे है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है तथा प्रदेश का विकास आज पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ अग्रणी स्थान पर है आज पूरे प्रदेश में युवाओं के लिए महिलाओं के लिए स्कूली बच्चों के लिए तथा सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार ने चलाई है।उन्होंने पुनः प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने हेतु अकलतरा विधानसभा व जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में विगत 15 वर्षों में प्रदेश के विकास को जो एक नई दिशा दी है उसे देखते हुए जनता को पुनः भाजपा को अपना समर्थन देना चाहिए तथा आने वाले 20 नवंबर को अकलतरा और जांजगीर चाम्पा विधानसभा की जनता कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। अकलतरा और जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में और भी जो विकास के कार्य हैं वह प्राथमिकता के आधार पर होंगे तथा क्षेत्र की जनता के लिए आने वाली भाजपा की सरकार और अधिक विकास कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान जांजगीर चाम्पा लोकसभा सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे देश मे आज भाजपा की लहर है। 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ का हर नागरिक कमल छाप में बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है।
मंच पर भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *