शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत ने लिया यूपी-बिहार से भाजपा के संपूर्ण सफाए का संकल्प

0

लखनऊ।  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सपा के मंच पर दिखे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा जिससे सियासी माहौल गरमा गया .

कायस्थ समाज के बैनर पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों पूर्व मंत्रियों ने भाजपा सरकारों को जम कर कोसते हुए अखिलेश यादव को नया सितारा बताते हुए खूब सराहा।

समारोह में पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और पूर्व लोकायुक्त एससी वर्मा जैसे सेवानिवृत्त अधिकारी भी मौजूद थे।

गुरुवार को सपा मुख्यालय पर जयंती समारोह में लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की जरूरत पर जोर दिया गया। कहा कि अगर अभी नहीं चेते तो बड़ी देर हो जाएगी।

पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश के हालात आपातकाल से बदतर है और लोकतांत्रिक संस्थायें खतरे में हैं। वर्ष 1977 वाली जीत दोहराने की जरूरत है।

दुर्योधन और दुशासन से लडऩे का समय आ गया। यशवंत का कहना था कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल मंत्रियों को मालूम नहीं होता और अहम फैसले ले लिए जाते है। उन्होंने विदेश मंत्री को सिर्फ ट्वीट करने वारी बताते हुए सपा अध्यक्ष की जमकर तारीफ की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मी अंदाज में दिए भाषण में भाजपा को वन मैन शो और दो लोगों की फौज बताया। उन्होंने कहा कि अब जुमलेबाजी और खोखले वादे नहीं चलेंगे। नोटबंदी जीएसटी और राफेल डील जैसे मुद्दे भी उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *