सेवा के लिए चुनाव जीताना है- मोदी मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद में जुटे हजारों कार्यकर्ता

0

रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू । मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सेवा संकल्प के साथ चुनाव जीतने का आव्हान किया है। नवरात्र के प्रथम दिवस पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मां जगदम्बा हम सभी को सेवा हेतु संघर्ष की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
श्री मोदी ने कहा कि भाजपा संघर्षशील सेवाभावी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम चुनाव के समय ही मैदान में सक्रिय नहीं होते बल्कि जनसंघ के समय से हमेशा हमारे कार्यकर्ता जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव जीतना है। सत्ता अहंकार के लिए नहीं, सेवा के लिए हमे चुनाव जीतते हैं। यह भाजपा के संकल्पवान कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है कि आज देश का गौरव सारी दुनिया में बढ़ा है। पूज्य बापू का प्रिय भजन 150 देशों में सुना जा रहा है। दुनिया योग और सूर्य नमस्कार कर रही है। हमारी संस्कृति, हमारी परम्परा को सम्पूर्ण विश्व सम्मान दे रहा है। हम सबका साथ, सबका विकास और सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय का मूलमंत्र लेकर काम करने वाले लोग हैं। हम जोडऩे में विश्वास रखते हैं। श्री मोदी ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि वे समाज को तोडऩे का काम करते आये हैं। इनकी नीति ही फूट डालो और शासन करो की रही है। इसीलिए ठुकरा दिये गए। हम समाज को जोडऩे का काम करते आये हैं, करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया, कि बूथ स्तर तक हर वर्ग के लोगों को आपको जोडऩा है। हमें बूथ स्तर से लेकर देश में सभी को साथ लेकर चलना है। सभी से जुडऩा है और सभी को देश के विकास के लिए भाजपा के साथ जोडऩा है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विरोधी क्या करते हैं, क्या कहते है, इस पर अपना समय और ऊर्जा खर्च नहीं करनी है। हम समाज और राष्ट्र के लिए अपने संकल्प पथ पर आगे बढ़ते रहें। हमें देश ने जिम्मेदारी दी है। हमें देश के नवनिर्माण और समाज के हर वर्ग के हित में अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहना है। श्री मोदी ने सामाजिक सरोकारों से लेकर राष्ट्र के स्वाभिमान तक अनेक बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विरोधी जब कहते हैं कि फला काम उनके जमाने में शुरू हुआ तो उनसे पूछें कि फिर क्या कारण है जो आप को जनता ने घर बैठा दिया। श्री मोदी ने कहा कि आधार से लेकर प्रधानमंत्री सड़क तक गांव-गांव सड़कों का काम माननीय अटलजी की सरकार के समय ही आरंभ हुए। हमारी सरकार ने चार साल में देश को प्रगति के किस सोपान पर ला दिया है उसकी ठोस जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करते हुए जनसेवा के लिए, प्रगति के लिए चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमें अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना है और उसे हासिल करना है ताकि समाज सुखी-स्वस्थ सम्पन्न और देश समृद्ध होता रहे। हमें हर क्षेत्र में विकास के सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त करने निरंतर संघर्ष करते रहना है।


छत्तीसगढ़ के अदिति और गज्जू साहू से किया सीधा संवाद
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी नमो एप के माध्यम से राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में उपस्थित कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। बूथ के कार्यकर्ता अदिति और गज्जू साहू ने अपने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया। अदिति के सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ देश वासियों के आशीर्वाद और प्यार से मुझे उर्जा और ताकत मिलती है। नवरात्रि के पावन अवसर पर देश के अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने मां जगदम्बा हम सभी को शक्ति प्रदान करें।


राजधानी के गज्जू साहू के लगातार फिल्ड में कार्य करने और उसका फीडबेक देने के प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजानाएं जनभावनाओं के अनुरूप बनाई गई और उनकी सफलता की आप जैसे कार्यकर्ताओं के फीडबैक का परिणाम है संगठन में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और आप जैसे कार्यकर्ताओं पर भाजपा को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को 24 घंटे में नरेन्द्र मोदी एप का फीडबैक मांगा है साथ ही उपस्थि सभी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच लोगों से नरेन्द्र मोदी एप डाउनलोड करवाने कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *