छत्तीसगढ़ में लोगों की खुशहाली और विकास के निरंतर प्रयास: डॉ. रमन सिंह

0

लखनपुर से दरिमा तक 32 किलोमीटर लम्बे रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
लखनपुर में एक सौ करोड़ रूपए की लागत से जल्द बनेगा बायपास मार्ग


रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आज प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान सरगुजा जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत मुख्यालय लखनपुर से दरिमा तक 32 किलोमीटर दूरी विकास रथ में तय कर पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा और जगह-जगह बच्चे से बुजुर्ग और पुरूष तथा महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. सिंह का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा में लोगों के उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने भी उनके प्रति आभार जताया। रोड शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामसवेक पैकरा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री भईयालाल राजवाड़े और लोकसभा सांसद श्री कमलभान सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने यहां स्वागत सभा को सम्बोधित करते हुये बताया कि लखनपुर में बेहतर आवागमन सुविधा के लिए शीघ्र ही बायपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से लगभग एक सौ करोड़ रूपये की राशि मंजूर हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने रोड शो कार्यक्रम में विकासखण्ड लखनपुर के अंतर्गत लखनपुर, चांदो तथा कुसू और विकासखण्ड अम्बिकापुर के अंतर्गत नानदमाली में स्वागत सभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह विकास और विश्वास की यात्रा है। यात्रा के प्रति क्षेत्र में लोगों का अभूतपर्वू उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जनता की भलाई में सरकार की साफ नीयत और नीति को साफ-साफ झलकाता है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों की खुशहाली और विकास के लिये नित-नये कार्य हो रहे हैं। यहां किसान, गरीब, श्रमिक, महिला-पुरूष सहित बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोगों को सशक्त बनाकर उन्हें निरंतर आगे ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed