भाजपा का विकल्प कांग्रेस नहीं : पाटिल

0

रायपुर । बहुजन मुक्ति पार्टी छग में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुख्य मुद्दो में जातिगत जनगणना और पत्रकारों की सुरक्षा, भूमि आयोग बनाने सहित भाजपा और कांग्रेस से कुरीतियों से मुक्ति दिलाना। ये बातें बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बाला साहेब पाटिल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से देश त्रस्त हो चुका है। इसलिए अब इनके विकल्प के रूप में बहुजन मुक्ति पार्टी छग में चुनाव लड़ेगी। भाजपा का विकल्प कांग्रेस नहीं है। लोगों को यह सोचना चाहिए कि कांग्रेसियों के अत्याचार, भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर लोगों ने भाजपा को अवसर दिया था। भाजपा भी उसी की राह पर है। इसलिए पार्टी का उद्देश्य जन-जन तक लोगों को यह संदेश देना है कि भाजपा का विकल्प कांग्रेस नहीं है अन्य विकल्प पर मुहर लगाएं। विपक्ष के तौर पर कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं था। सरकार पर उनका कोई दबाव दिखाई नहीं दिया और इसीलिए आदिवासी जनजाति की पांचवीं-छठवीं अनुसूचि प्रभावी नहीं रही। उन्होंने कहा कि जो आदिवासी ईसाई धर्म में परिवर्तित हो रहे हैं, जनजाति की सुविधा में अवरोध नहीं होना चाहिए। ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण है, लेकिन लाभ केवल 14 प्रतिशत को हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed