22 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जांजगीर आगमन पर कांग्रेस करेगी विरोध

0

लाठी चार्ज की निंदा प्रस्ताव सहित मोदी, रमन, अमर के विरोध का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित


रायपुर/ सितम्बर की लाठी चार्ज की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया की सहमति से प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक बिलासपुर गुजराती समाज भवन में रखी गई थी। बैठक दोपहर 12 बजे प्रारम्भ हुई, महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। स्वागत भाषण देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने उन परिस्थितियों का वर्णन किया, जिन परिस्थितियों के कारण रायपुर में होने वाली बैठक को बिलासपुर में करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने लाठी चार्ज की घटना का वर्णन करते हुए लाठी चार्ज में घायल सभी साथियों के नाम का उल्लेख करते हुए सभी को अवगत कराया और कहा कि आज की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव, निंदा प्रस्ताव और आगे की चुनावी कार्य को लेकर रणनीतिक निर्णय लिये जायेंगे। भूपेश बघेल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज की कार्यकारिणी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पुनिया जी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव जी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि जिसे कार्यकारिणी सर्वसम्मति से पास किया। बिलासपुर लाठी चार्ज की घटना में दोषी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर सहित सभी पुलिस अधिकारी और नीरज चन्द्राकर को निर्देश देने वाले मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ एफ.आई.आर. नहीं हो जाती, तब तक प्रदेश में अमर अग्रवाल की सभा नहीं होने दी जायेगी। 22 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांजगीर आगमन पर उनका विरोध किया जायेगा, हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जांजगीर पहुंचेंगे।


कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डॉ.चरणदास महंत निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रमन सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा के अमित शाह खुले आम लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं । कांग्रेस भवन की यह घटना यह बताती है कि अपने विरोधियों से जीत ना पाने की स्थिति में उनकी हत्या करने तक को उतारू हैं। सन् 2013 में झीरम की घटना आज तक हम नहीं भूले हैं, सन् 2018 के पहले उसी तरह का प्रयास कांग्रेस भवन में घुसकर पुलिस द्वारा अमर अग्रवाल के इशारे पर किया गया। निंदा प्रस्ताव को पूरे कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से पास किया। निंदा प्रस्ताव के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं पूर्व सांसद करूणा शुक्ला ने अपने विचार रखे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जगदलपुर के शहर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी निंदा प्रस्ताव के समर्थन में अपनी बात रखी। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस लाठी और मार से डरने वाली नहीं है, कांग्रेस का इतिहास है कि गोली खाकर भी अंग्रेजो को भगाया, जो कृत्य अमर अग्रवाल ने किया है, उसका बदला चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता लेगी। जिसके दिमाग में और जिसकी सोच में कचरा भरा हो, उसे कचरे से क्यों डर लगता है?
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए आज की बैठक को ऐतिहासिक बताया और उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजधानी या पार्टी मुख्यालय से बाहर जाकर बिलासपुर में करना पड़ रहा है। मैंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्ताव पर तुरन्त सहमति दी और कहा कि बिलासपुर की घटना में हम सब कांग्रेस परिवार के साथ है, जो घायल हैं और जिनके साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में पुलिस का प्रवेश करना, लाठी चार्ज करना, इस बात का सबुत है कि रमन सरकार किसके भरोसे लड़ना चाहती है, उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेसजनों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से कांग्रेस साथियों के साथ है। माननीय राहुल जी और प्रियंका गांधी जी की पूरी नजर यहां की घटना पर है, उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है और बिलासपुर कार्यकारिणी से जो निर्णय पास हो रहे हैं, उसकी पूरी जवाबदारी जिला, शहर और ब्लाक अध्यक्षों की है। बैठक को सभी प्रमुख पदाधिकारियों, नेताओं ने संबोधित कर अपने विचार रखे। कार्यकारिणी की बैठक का संचालन गिरीश देवांगन ने किया। कार्यकारिणी की बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश के महामंत्रीगण, उपाध्यक्षगण, सचिव, संयुक्त महामंत्री, संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी के सदस्य, जिला एवं शहर अध्यक्ष उपस्थित थे। बिलासपुर स्थित सभी पदाधिकारी बैजनाथ चन्द्राकर, महेश दुबे, विवेक बाजपेयी, आशीष सिंह ठाकुर, श्रीमती वाणी राव, उत्तम वासुदेव, रामशरण यादव, शेख गफ्फार, कृष्ण कुमार यादव, अर्जुन तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला, रवि श्रीवास, प्रमोद नायक, अरूण चौहान, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय, अभय नारायण राय, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, विधायक दिलीप लहरिया, अशोक अग्रवाल, राधे भूत, विजय पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, अरूण तिवारी, जगजीत मक्कड़

पी.एल.पुनिया, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, चंदन यादव अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विष्णु यादव और अकबर अली से मुलाकात की और हालचाल जानाछत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत ने कार्यकारिणी की बैठक से पहले अपोलो हास्पिटल बिलासपुर पहुंचकर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव से मुलाकात की और लाठी चार्ज की पूरी जानकारी ली और स्वास्थ्य का हालचाल जाना। वहीं सिम्स पहुंचकर राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, शहर पदाधिकारी अकबर अली से भी मुलाकात की और उपस्थित डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

पी.एल.पुनिया, भूपेश बघेल धरना स्थल पहुंचे

18 सितम्बर की लाठी चार्ज की घटना के पश्चात् जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा सिविल लाईन थाना चौक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत, विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू, दिलीप लहरिया, लखेश्वर बघेल पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने सभी आंदोलनरत् साथियों को और जिला, ब्लाक, बिलासपुर के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा और घटना की जानकारी राहुल जी को दी गई है और आप लोगों के संघर्ष में सभी पदाधिकारी आप लोगों के साथ रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आक्रामक भाषण देते हुए कि बिलासपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों से इस मंच से कहना चाहता हूं कि वे सरकारी कर्मचारी बन कर काम करें, अमर अग्रवाल के दलाल बनकर काम ना करें, जिस नीरज चन्द्राकर ने अमर अग्रवाल के कहने पर लाठी चार्ज किया है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का खून बहाया है, याद रखे कि यह लाठी चार्ज हम सभी नेताओं के उपर हुआ है, कांग्रेस भवन को मजाक में लेने वाले अधिकारियों का चरित्र हम कांग्रेसी लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दण्डाधिकारी जांच की घोषणा कर लाठी चार्ज के बाद हमारा उपहास उड़ाने का काम किया है। हम अपनी मांगों पर अड़ीग हैं, उच्च न्यायालय की न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग बनाकर न्यायिक जांच करायी जावे, अमर अग्रवाल, नीजर चन्द्राकर पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाये। उन्होंने कहा कि इस धरने को समाप्त करने की घोषणा करता हूं और सभी साथियों से अपील करता हूं कि 22 सितम्बर को जांजगीर पहुंचकर मोदी की सभा का विरोध करें। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरण दास महंत ने भी सभा को संबोधित किया। उसके पश्चात् छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के माध्यम से जाकर दिया, जिसे पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने ज्ञापन स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed